Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

सिमरधा में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता की धूम, गरौठा के गोविंदाओं ने मारी बाजी

06 Sep 2026, 06:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिमरधा में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता की धूम, गरौठा के गोविंदाओं ने मारी बाजी - JHANSI, उत्तर प्रदेश

सिमरधा में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता की धूम, गरौठा के गोविंदाओं ने मारी बाजीसिमरधा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम सिमरधा के पढु तालाब पर भव्य दधि मटकी समारोह का आयोजन किया गया।

इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने के लिए समूचे क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। ₹5100 की इनामी राशि वाली इस दधि फोड़ मटकी प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रमुख गोविंदा टीमों— गरौठा, जसवंतपुरा, शंकरगढ़ और मेजबान सिमरधा ने हिस्सा लिया।12 राउंड के कड़े मुकाबले में गरौठा बना विजेतामटकी फोड़ने के लिए चारों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला।

12 राउंड तक चले इस बेहद रोमांचक और कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार गरौठा की गोविंदा टीम ने बाजी मार ली। गरौठा के जांबाज युवाओं ने गगनचुंबी 4 मंजिला मानव मीनार (Human Pyramid) बनाई और सफलतापूर्वक मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।अतिथियों ने किया शुभारंभइससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव निरंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

अतिथियों ने युवाओं के इस उत्साह की सराहना करते हुए इसे हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का बेहतरीन प्रयास बताया।विजेता टीम को मिला नकद पुरस्कार और उपहारप्रतियोगिता संपन्न होने के बाद ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत, पूर्व प्रधान मोनू लंबरदार और सुशील विश्वकर्मा (गरौठा) ने संयुक्त रूप से विजेता गरौठा की टीम को ₹5100 की नकद पुरस्कार राशि, राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा और टिफिन सेट देकर सम्मानित किया।सैकड़ों ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थितिइस भव्य आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें प्रहलाद राजपूत, रामकुमार तिवारी, दयाशंकर राजपूत, बृजेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी, रामजी तिवारी, विपिन पटैरिया, कपिल राजपूत, हज़रत खान, जसवंत राजपूत, भरत राजपूत, निर्माणी चौबे और योगेंद्र राजपूत शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्य प्रताप यादव एवं शाहरुख सिमरधा ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
Hathras08 Sep

हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या

मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था।…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम
Shamli08 Sep

कांधला में स्विफ्ट कार ने दो बाइकों को मारी साइड:बाल-बाल बचे बाइक सवार, मौके पर हुआ हंगामा और जाम

शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…

पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा
Sonbhadra08 Sep

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!