अलवर राजस्थान सीएम के दौरे से पहले, वर्षो पुराने रोड गड्डे सीमेंट कांक्रीट से भरे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले जागा प्रशासन: रोड शो से ठीक पहले जगन्नाथ मंदिर के सामने सालों पुराने गड्ढों पर डाली गई सीमेंट-कंक्रीट
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे और आज होने वाले रोड शो से ठीक पहले स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली में अचानक तेजी देखने को मिली है।
वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहे ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के सामने की सड़क पर बने गहरे गड्ढों को आनन-फानन में सीमेंट और कंक्रीट डालकर भरा गया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के अनुसार, मंदिर मार्ग पर बने इन गड्ढों के कारण लंबे समय से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
कई बार शिकायत और मांग के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया था। जैसे ही मुख्यमंत्री के दौरे और रोड शो के इस रूट से गुजरने का कार्यक्रम तय हुआ, प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया।
मौके पर मजदूर और मशीनें लगाकर गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराई गई ताकि वीआईपी मूवमेंट में कोई अड़चन न आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो काम वर्षों की शिकायतों के बाद भी नहीं हो पाया, वह मुख्यमंत्री के चंद मिनटों के दौरे की सूचना मिलते ही कुछ ही घंटों में पूरा कर दिया गया।
आमजन का मानना है कि यदि प्रशासन आम दिनों में भी जनता की समस्याओं को लेकर इसी प्रकार की तत्परता दिखाए, तो शहर की सूरत बदल सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब जौनपुर। समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कनेरा देव स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में व्याप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
पारस सिंघवी बने उदयपुर के नए महापौर उदयपुर / झीलों की नगरी उदयपुर के नगर निगम महापौर चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश कांगङा बैजनाथ शहर के निवासी ऋषभ पाङव . ओर कांग्रेस के विधायक किशोरी लाल के भतीजे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।