डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी नगर निकाय आम चुनाव 2026 संपन्न कराने हेतु आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मंघानी (आई.ए.एस.) का जिले में आगमन हो गया है।
पर्यवेक्षक द्वारा संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, कानून व्यवस्था तथा निष्पक्ष मतदान व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
सोमवार को डीडवाना पहुँचने पर पर्यवेक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मंघानी ने राजकीय बांगड महाविद्यालय में ईवीएम कमीशनिंग कार्य का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डीडवाना शहर के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने बताया कि जिले के समस्त नागरिक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या, परिवाद अथवा सुझाव हेतु निर्धारित समय में सर्किट हाउस नागौर तथा सैनिक विश्राम गृह डीडवाना में व्यक्तिगत रूप से मिलकर या दूरभाष नंबर-01582-299209 पर संपर्क कर सकते हैं।