नगर निकाय चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में मकराना, नावां, परबतसर और खाटू खुर्द के लिए ईवीएम कमीशनिंग के कार्य का जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने बांगड़ कॉलेज पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, स्टोर रूम से आवश्यक सामग्री की प्राप्ति, ईवीएम की रवानगी प्रक्रिया सहित चुनाव कार्यों से जुड़ी विभिन्न व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सजगता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
इस उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार भी मौजूद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नगर निकाय मकराना,नावां,परबतसर और खाटू खुर्द की ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों की ईवीएम कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत संबंधित निकायों के स्ट्रांग रूम में भेज दी जाएंगी। सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
इससे पूर्व मास्टर ट्रेनर द्वारा कमीशनिंग कार्य से जुड़े कार्मिकों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार मिश्रा, मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*सहाबा पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, भीषण गर्मी में घंटों कटौती से लोग बेहाल* *एक माह में…
पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
भरतरी बाबा चतुर्थ यात्रा ग्राम देलाडी से भरतरी बाबा के लिए रवाना हुई
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर में बछ बारस के पावन अवसर पर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।