हाथरसः परिवार में दूसरा दुखद हादसा, युवक ने गले में बेल्ट का फंदा लगाकर दी जान, बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था। परिवार में यह दूसरा ऐसा दुखद हादसा है, जिसने सभी को झकझोर दिया है।
हाथरस सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरोली खुर्द में सोमवार शाम एक युवक ने पट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बेर के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में आत्महत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिशुपाल अहेरिया पुत्र राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वह रविवार को फरीदाबाद, हरियाणा से अपने गांव लौटा था। शिशुपाल फरीदाबाद में नौकरी करता था। गांव आने पर उसका 80 वर्षीय पिता से जमीन को लेकर वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था। शाम लगभग 7:00 बजे गांव के लोगों ने शिशुपाल को बेर के पेड़ पर पट्टे के फंदे से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने उसे तत्काल नीचे उतारा, परंतु तब तक उसकी जान जा चुकी थी। शिशुपाल के कुल पांच भाई थे और वह घर में सबसे छोटा था। 10 साल पहले बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
मृतक शिशुपाल का बड़ा भाई शंकर लाल भी लगभग 10 वर्ष पूर्व फांसी लगाकर जान दे चुका था। परिवार में यह दूसरा ऐसा दुखद हादसा है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। शिशुपाल के घर वालों ने पुलिस को बताया कि उसने फरीदाबाद में भी आत्महत्या की कोशिश की थी। इस कारण उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
पोस्टमार्टम् को भेजा शव
शिशुपाल रविवार को ही गांव वापस आया था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। मृतक की पत्नी पूनम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने पुष्टि की कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कक्षा तीन, पांच, छह और आठ के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
शामली में कांधला कस्बे के रेलवे मार्ग पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो बाइकों…
पूरी खबर पढ़ें →
8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ सेकंड रनर-अप ट्रॉफी पर…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 2 बजे चौकी ओयल क्षेत्र के कस्बा ओयल के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News� *सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फरमान: पत्रकारों पर फर्जी केस लादने वाले अफसरों की अब खैर नहीं* �…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।