अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रही नवविवाहिता की हादसे में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास दर्दनाक हादसा, शादी के महज कुछ महीने बाद उजड़ गया सुहाग
#हरदोई/सांडी। सांडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सांडी रोड पर कबीरपुरवा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय नवविवाहिता मोहिनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, नोनखारा गांव निवासी विकास कुमार अपनी पत्नी मोहिनी देवी का हरदोई में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहिनी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोहिनी की शादी इसी वर्ष 21 अप्रैल को विकास कुमार के साथ हुई थी। वह सांडी क्षेत्र के सखेड़ा गांव निवासी रामप्रकाश की बेटी थीं। शादी के कुछ ही महीनों बाद हादसे में उनकी मौत की खबर से मायके और ससुराल दोनों पक्षों में मातम पसर गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने फरार बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक नवविवाहिता की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमहाराष्ट्र राज्य में इस वर्ष मानसून- बारिश के मौसम में कम बारिश होने से राज्य के कई तहसील…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अधोसंरचना विकास के लिए दपूम रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के तहत झारसुगुड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा…
पूरी खबर पढ़ें →
बेवर, मैनपुरी। कस्बा बेवर में आज बाबा खाटू श्याम जी की 551 निशान पदयात्रा धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर शुद्ध और मिलावट पर वर अभियान के तहत अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में काफी दिनों से बिजली का पोल टूटा हुआ है जिसकी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।