Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की विशेष कार्यशाला, 250 से अधिक युवाओं और बैंकर्स को मिला प्रशिक्षण

08 Sep 2026, 10:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की विशेष कार्यशाला, 250 से अधिक युवाओं और बैंकर्स को मिला प्रशिक्षण - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की विशेष कार्यशाला, 250 से अधिक युवाओं और बैंकर्स को मिला प्रशिक्षण

महराजगंज। विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में 250 से अधिक युवा लाभार्थियों और विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का आयोजन समाधान समिति एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले चरण में युवा लाभार्थियों और दूसरे चरण में बैंकर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
युवाओं को दी गई ऋण और उद्यम स्थापना की जानकारी
प्रथम सत्र में विशेषज्ञों और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया और व्यवसाय प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। युवाओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का प्रश्नोत्तर के माध्यम से समाधान किया गया।
लाभार्थियों और बैंक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करते हुए ऋण प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। इस दौरान सीएम युवा योजना के तीन लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चेक वितरित किए गए।
कार्यशाला में योजना के तहत ऋण प्राप्त कर सफल उद्यम स्थापित करने वाले उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सरकार, जिला उद्योग केंद्र और बैंक के प्रति आभार जताते हुए अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
बैंकर्स को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दूसरे चरण में जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों और प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पूर्व बैंकर एवं विशेषज्ञ मुकेश वार्ष्णेय ने पीपीटी के माध्यम से लाभार्थियों के ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण, पोर्टल की तकनीकी प्रक्रिया और ऋण स्वीकृति में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की जानकारी दी।
बाह्य विशेषज्ञ रनवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में जिला उद्योग केंद्र, समाधान समिति और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं और वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत करना है, ताकि पात्र युवाओं को समयबद्ध और सुगम ऋण सुविधा मिल सके और वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि योजना युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने और जनपद के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर समाधान समिति के रीजनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार ने भी लाभार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उद्यम स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग प्रक्रिया और व्यवसाय संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर नीरज कुमार सिंह, एलडीएम भूपेंद्र मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कुमार जायसवाल, असिस्टेंट कमिश्नर गुलाब चंद गोंड, सहायक प्रबंधक अविनाश कुमार पांडेय, सीनियर असिस्टेंट दिनेश कुमार वरुणा, सीएम युवा फेलो रंजीत कुमार एवं गुड़िया जायसवाल सहित अन्य अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, विशेषज्ञ और लाभार्थी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला
Mahrajganj08 Sep

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
Mahrajganj08 Sep

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!