Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Varanasi Traffic Diversion: सीएम योगी के वाराणसी आगमन को लेकर रूट डायवर्जन जारी

09 Sep 2026, 09:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Varanasi Traffic Diversion: सीएम योगी के वाराणसी आगमन को लेकर रूट डायवर्जन जारी - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

Varanasi Traffic Diversion: सीएम योगी के वाराणसी आगमन को लेकर रूट डायवर्जन जारीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 सितंबर 2026 को वाराणसी आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।वीवीआईपी भ्रमण के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख रूटों पर सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ऑटो, ई-रिक्शा, बसों और भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है।

ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित मार्ग (प्रातः 09:30 से दोपहर 02:00 बजे तक)निम्नलिखित मार्गों पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा:

पुलिस लाइन – चौकाघाट – तेलियाबाग – मरीमाई – मलदहिया – साजन – सिगरा से रथयात्रा।

महमूरगंज से आकाशवाणी होकर सिगरा तक।

तेलियाबाग से लहुराबीर – मैदागिन – विशेश्वरगंज।

इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा व फूलमंडी से मलदहिया।

अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा और पुलिस लाइन चौराहा की ओर।केंट से बीएचयू रूट: केंट से सिगरा-रथयात्रा होकर बीएचयू जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा बंद रहेंगे। इन्हें लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग का प्रयोग करना होगा।

चार पहिया, बसें और मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान

मैदागिन से गोदौलिया: मैदागिन से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चार पहिया व बसें: अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर-मैदागिन की तरफ जाने वाली चार पहिया व मिनी बसों को लकड़ीमंडी और गोलगड्डा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।विशेश्वरगंज तिराहा: वीवीआईपी आगमन से 2 घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ न भेजकर गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा।

राजघाट पुल व सूजाबाद: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

इंग्लिशिया लाइन व साजन तिराहा: सिगरा/रथयात्रा जाने वाले वाहनों को लहरतारा और मंडुवाडीह होकर भेजा जाएगा।

मंडुवाडीह से महमूरगंज: वाहनों को ककरमत्ता और भिखारीपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बाबतपुर एयरपोर्ट और हरहुआ रिंग रोड का डायवर्जन (सुबह 11:30 बजे सेकार्यक्रम समाप्ति तक)

बाबतपुर चौकी: वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा की ओर न भेजकर थाना बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

रोडवेज व प्राइवेट बसें: जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ ओवरब्रिज पर नहीं चढ़ने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास/चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की अपील और हेल्पलाइन नंबर

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से अपील की है कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर यात्रा पर निकलेंट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर: +91-7839856994

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91-7317202020

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान
Mahrajganj25 Sep

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का रिफ्लेक्टर अभियान

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का अभियान, 263 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर महराजगंज 25 सितंबर 2026 सड़क हादसों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!