कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 10 सितंबर को कार्यशाला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जनपद में कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और किसानों, एफपीओ एवं निर्यातकों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 10 सितंबर को कृषि निर्यात विषयक क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी बलचम सिंह के निर्देश पर यह कार्यशाला विकास भवन परिसर स्थित अम्बेडकर सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) एवं उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
कार्यशाला में एपीडा के विशेषज्ञ कृषि निर्यात की संभावनाओं, निर्यातोन्मुखी उत्पादन, एफपीओ के माध्यम से निर्यात, हार्टीनेट पंजीकरण, आईईसी एवं आरसीएमसी, गुणवत्ता एवं खाद्य मानकों, पैकेजिंग, ट्रैसीबिलिटी और प्रमाणन सहित कृषि उत्पादों के निर्यात से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से कम से कम 100 हितधारकों की कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना को भी कम से कम तीन विषय वस्तु विशेषज्ञों के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए किसानों और एफपीओ को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।