Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

पितृपक्ष मेला -2026को लेकर बोधगया में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

09 Sep 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पितृपक्ष मेला -2026को लेकर बोधगया में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू - गया, बिहार

*पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर बोधगया में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू,*

*श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए वाहन परिचालन, नो-एंट्री, डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्था*

गया, 09 सितंबर 2026, आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गया बोधगया आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बोधगया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। मेला अवधि 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक महाबोधि मंदिर परिसर, कालचक्र मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए बड़े वाहनों के प्रवेश, नो-एंट्री, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग तथा वाहन पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

*1. बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध*
● नोड-01 से महाबोधि मंदिर एवं कालचक्र मैदान की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
● एसबीआई मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
● वर्मा मोड़ की तरफ से भी महाबोधि मंदिर की ओर ● बिना पास के किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
● पितृपक्ष मेला अवधि 25.09.2026 से 10.10.2026 तक मंदिर परिसर, कालचक्र मैदान एवं आसपास आयोजित कार्यक्रमों के दौरान एम्बेसी मोड़ एवं वर्मा मोड़ की ओर से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इस अवधि में छोटे वाहन एवं मोटरसाइकिल एम्बेसी मोड़ से बायें मुड़कर उत्तर दिशा की ओर सुजाता बाईपास रोड होते हुए राजापुर एवं अन्य स्थानों की ओर जाएंगे।
इसी प्रकार वर्मा मोड़ की ओर से छोटे वाहन एवं मोटरसाइकिल राजापुर होते हुए अन्य स्थानों की ओर जाएंगे।
राजापुर मोड़ से दक्षिण बोधगया की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि, जिन बड़े वाहनों को पच्छहट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर नदी पार कर जाना है, उन्हें पच्छहट्टी मोड़ से सुजातागढ़ की ओर जाने की अनुमति रहेगी।
वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

*2. वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था*
धूघरी टोंड रिवर साइड से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ से मुड़कर सुजाता बाईपास होते हुए नोड-01 अथवा दोमुहान की ओर जाएंगे। वहीं दोमुहान एवं नोड-01 से आने वाले वाहन राजापुर मोड़ से रिवर साइड रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, एम्बेसी मोड़ से वर्मा मोड़ के बीच किसी भी अनावश्यक वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करना अनिवार्य होगा।

*3. बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण*
श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा यातायात को नियंत्रित रखने के लिए निम्न प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी—
● वर्मा मोड़ के पास महाबोधि मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर।
● चिल्ड्रेन पार्क के सामने पश्चिम महाबोधि मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर।
● एम्बेसी मोड़ के पास।
● विरला धर्मशाला के पास।
● पच्छहट्टी मोड़ के पास।
● म्यूजियम के पास।
● मोसा मोड़ के पास।
● महाबोधि सोसाइटी के पास (श्रीलंका मोनेस्ट्री) विरला धर्मशाला जाने वाली सड़क के मोड़ पर।
पानी टंकी के पास बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट की व्यवस्था रहेगी।
● बांग्लादेश मोनेस्ट्री के पास भी यातायात नियंत्रण की व्यवस्था रहेगी।
● कालचक्र मैदान के गेट संख्या-05, गेट संख्या-08 एवं गेट संख्या-09 के आसपास भी आवश्यक यातायात नियंत्रण एवं बैरिकेडिंग की जाएगी।
● धर्मारण्य बेदी पार्किंग के लिए तीन बैरियर की व्यवस्था रहेगी।

*4. निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही करें उपयोग*
बोधगया आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्क न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

*प्रमुख पार्किंग स्थल निम्न हैं—*
● नोड-01 से दक्षिण पार्किंग स्थल
● मगध विश्वविद्यालय परिसर
◆ चिल्ड्रेन पार्क के पास पार्किंग
● नोड-02 के पास पार्किंग
● कालचक्र मैदान के गेट संख्या-02 के सामने,
● कब्रिस्तान के सामने खाली जमीन — सरकारी वाहनों/VIP वाहनों के लिए।
● धर्मारण्य बेदी के पास सेलोनजा रोड — बड़े वाहनों के लिए पार्किंग।
● धर्मारण्य बेदी के पास सेलोनजा रोड के उत्तर तरफ — छोटे वाहनों के लिए पार्किंग।

*5. कालचक्र मैदान एवं महाबोधि मंदिर क्षेत्र में विशेष व्यवस्था*
मेला अवधि के दौरान कालचक्र मैदान एवं महाबोधि मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना को देखते हुए अनावश्यक वाहन परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा। बिना अनुमति/पास के वाहनों को संवेदनशील एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कालचक्र मैदान के आसपास आने वाले वाहनों को निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग स्थल का ही उपयोग करना होगा। सड़क पर वाहन खड़ा करने अथवा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*6. बड़े मालवाहक एवं भारी वाहनों के लिए विशेष प्रतिबंध*
मेला अवधि के दौरान दोमुहान से बोधगया की ओर, धूघरी टाइ ब्रिज बाईपास से बोधगया की ओर, सिलोनजा पुल से बोधगया की ओर तथा सरस्वती पुल से बोधगया की ओर सभी प्रकार के मालवाहक एवं बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
भारी वाहनों के चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें तथा बोधगया मुख्य मेला क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास न करें।

*7. वैकल्पिक मार्ग*
VIP/विशिष्ट अतिथियों के आगमन अथवा विशेष यातायात नियंत्रण के समय श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को कालचक्र मैदान तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित मार्गों में—
एम्बेसी मोड़ से मिया विगहा होते हुए कालचक्र मैदान के गेट संख्या-08 के पास पहुंचने का मार्ग।
नोड-01 से तेरगर मोनेस्ट्री मोड़ होते हुए स्टार होटल से पहले कालचक्र गेट संख्या-09 के पास पहुंचने का मार्ग।
इन मार्गों का उपयोग यातायात पुलिस/प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार किया जाएगा।

*8. आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील*
जिला प्रशासन ने पितृपक्ष मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि—
● निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्क करें।
● नो-एंट्री एवं बैरिकेडिंग वाले क्षेत्रों में जबरन प्रवेश न करें।
● बिना पास के प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन ले जाने का प्रयास न करें।
● सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
● ट्रैफिक पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
● भारी वाहनों के चालक निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें।
● मेला क्षेत्र में अनावश्यक रूप से वाहन ले जाने के बजाय उपलब्ध पार्किंग स्थल का उपयोग करें।

जिला प्रशासन का उद्देश्य पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, महाबोधि मंदिर एवं कालचक्र मैदान क्षेत्र में सुगम यातायात तथा आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करना है। सभी वाहन चालक एवं आम नागरिक प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें, ताकि पितृपक्ष मेला-2026 के दौरान बोधगया में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित बनी रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

पूरी खबर पढ़ें →
सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!