Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Churu

चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, पांचों नगरनिकायों में हुआ औसत 72.951 प्रतिशत मतदान*

10 Sep 2026, 10:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, पांचों नगरनिकायों में हुआ औसत 72.951 प्रतिशत मतदान* - CHURU, राजस्थान

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर बुधवार को प्रथम चरण में चूरू जिले में नगरपरिषद सुजानगढ़ व चूरू तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर व छापर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन मशीनरी ने मुस्तैदी से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई तथा पांचों नगरीय निकायों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

*मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता*
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में जिलेवासियों की ओर से प्राप्त सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की भागीदारी में निहित है। जिले के मतदाताओं ने जिस उत्साह, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक भावना के साथ मतदान में भाग लिया, वह अत्यंत सराहनीय है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, मतदान दलों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों तथा अन्य कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए भी धन्यवाद दिया।

इसी क्रम में उन्होंने कहा है कि नगरनिकाय आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण में नगरपरिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर व बीदासर में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन हेतु शुक्रवार, 11 सितंबर, 2026 को सवेरे 07 बजे से सायं 06 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की है।

*पांचों नगरनिकायों में हुआ औसत 72.951 प्रतिशत मतदान*

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) अर्पिता सोनी ने बताया कि बुधवार को सायं 6 बजे तक जिले के मतदाताओं ने मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि बुधवार को हुए मतदान में सभी पांचों नगरनिकायों में पंजीकृत कुल 255602 मतदाताओं में से कुल 186465 मतदाताओं द्वारा मतदान के साथ औसत 72.951 प्रतिशत मतदान हुआ। राजगढ़ नगरपालिका में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं रतननगर नगरपालिका में 75.99 प्रतिशत, छापर नगरपालिका में 75.04 प्रतिशत, चूरू नगरपरिषद में 72.81 प्रतिशत तथा सुजानगढ़ नगरपरिषद में 69.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि चूरू नगरपरिषद के 60 वार्डों के कुल 96790 मतदाताओं में से 70469 मतदाताओं, सुजानगढ़ नगरपरिषद के 60 वार्डों के कुल 83511 में से 58000 मतदाताओं, राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों के कुल 46782 मतदाताओं में से 36491 मतदाताओं, रतननगर नगरपालिका के 20 वार्डों के कुल 10948 मतदाताओं में से 8319 मतदाताओं व छापर नगरपालिका के 25 वार्डों के कुल 17571 मतदाताओं में से 13186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!