फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जनपद बस्ती
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया पर्दाफाश।
राहगीरों को मौत और गंभीर चोट का भय दिखाकर वाहन कब्जे में लेकर पैसों की मांग करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।
कप्तानगंज पुलिस ने आदर्श सिंह और शशांक पाण्डेय को रेहरवा-टिनिच मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास से किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार किया बरामद।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का गिरोह पहले राहगीरों की गाड़ियों को निशाना बनाता और फिर उन्हें धमकाकर वाहन ले लेता था अपने कब्जे में।
वाहन मालिक से पैसे की मांग की जाती थी, पैसा नहीं देने पर गाड़ी लेकर आरोपी हो जाते थे फरार।
गिरोह ने कप्तानगंज क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलों को जबरन कब्जे में लेने की बात पूछताछ में कबूली।
आरोपियों के मुताबिक अभिषेक यादव के पास रहता था कोड, उसी के निर्देश पर गाड़ियां निशाना बनाकर कब्जे में लेते थे।
मामले में विशाल भारद्वाज और अमन सिंह समेत अन्य आरोपियों की कर रही है पुलिस तलाश।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कप्तानगंज थाने में दो मुकदमे पहले से ही है दर्ज, दोनों का पहले से भी आपराधिक इतिहास आया सामने।
वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत किया सीज।
कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई से फाइनेंसरों के नाम पर सड़क पर फर्जी वसूली करने वालों में मचा हड़कंप।
पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने दी जानकारी
बस्ती पुलिस ने आमजन से की अपील—बिना वैध नोटिस और दस्तावेज के कोई गाड़ी कब्जे में लेने या धमकाकर पैसे मांगने का प्रयास करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…
पूरी खबर पढ़ें →
ગુજરાત ના ખેડા જિલ્લામાં ડાકોરમાં શિક્ષક તરીકે નોકરી કરતા પંકજભાઈ બુધાભાઇ ની લાશ સૈયાત પાસે આવેલી નહેરમાં મૃત…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसड़क तैयार, फिर भी नहीं दौड़ रहे वाहन; दो रेलवे ओवरब्रिज और एप्रोच मार्ग के निर्माण पर अटका…
पूरी खबर पढ़ें →
अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउत्तर प्रदेश में सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; गंभीर हालत में पीजीआई सद्दरपुर में चल रहा इलाज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।