सितंबर में जेठ सी तपिश! पश्चिमी हवाओं से भट्टी बना हरियाणा, किसानों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी शुष्क (ड्राई) हवाओं ने दस्तक दे दी है। तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9°C अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में पारा 35°C को पार कर गया है, जिससे लोग सितंबर के महीने में झुलसाने वाली गर्मी और भीषण उमस झेलने को मजबूर हैं।
11 सितंबर से फिर लौटेगा मानसून
गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर भी आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से मानसून की फिर से वापसी होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के असर से राज्य में एक बार फिर मानसूनी हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे कई हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियों के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी
मौसम में आए इस अचानक बदलाव और हवा में नमी को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों में फिलहाल सिंचाई रोकने की सलाह दी है। कपास और धान की फसल में कीटों (सफेद मक्खी व गुलाबी सुंडी) के प्रकोप की आशंका को देखते हुए खेतों की नियमित निगरानी करने और केवल मौसम साफ होने पर ही कीटनाशकों का छिड़काव करने को कहा गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षकों की भर्ती का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsझालावाड़ 9 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में जिले की चारों नगर निकायों में मतदाताओं में खासा उत्साह…
पूरी खबर पढ़ें →
तमंचों की गिरफ्त में न आए महोबा: अवैध हथियारों पर पुलिस की सख्ती अगस्त में उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड…
पूरी खबर पढ़ें →
रोहट ब्लॉक स्तरीय स्वयं के स्रोत से आए ओ आर एस विषय पर दो दिवस प्रशिक्षण। पाली रोहट…
पूरी खबर पढ़ें →
चालीसगांव:- जलगांव जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है कि सरकारी और ZP स्कूलों के स्टूडेंट्स…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग अयोध्या। बाइक पर ट्रिपल राइडिंग पड़ी भारी,डीसीएम ने बाईक को मारी टक्कर दो की हुई मौत, एक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।