Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*पिकअप से अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार*’

10 Sep 2026, 02:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*पिकअप से अवैध शराब बेच रहे आरोपी को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार*’ - कोरिया, छत्तीसगढ़

कोरिया 09 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं। निर्देशों के पालन में जिला आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 124 आपराधिक प्रकरणों में 306 लीटर अवैध शराब तथा 280 किलोग्राम शराब निर्माण सामग्री (लाहन) जब्त की गई है। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित चार वाहन भी जब्त किए गए हैं।

इसी क्रम में आबकारी विभाग को बंजारीडांड से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब पहुंचाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर आबकारी टीम ने तत्काल वाहन की लोकेशन पता कर मौके पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 16 सीएच 9445 की विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान चालक की सीट के पास रखी बोरी में 26 बोतल अवैध शराब पाई गई। इनमें 21 पाव गोवा व्हिस्की, 2 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा 3 बोतल कंगारू बीयर शामिल थीं। पूछताछ में वाहन चालक राधेश्याम ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की मांग पर शराब दुकानों से शराब की बोतलें लाकर उन्हें उपलब्ध कराता था। उसने यह भी बताया कि घटना के दिन कुछ बोतलें जंगल क्षेत्र में ग्राहकों को बेचकर आया था।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने वाहन जब्त कर प्रकरण की विवेचना की। आरोपी राधेश्याम पिता शिवप्रसाद तेली, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बंजारीडांड, थाना पोड़ी-बचरा, जिला कोरिया के विरुद्ध 6.09 लीटर अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय बैकुंठपुर में प्रस्तुत किया गया। सीजेएम न्यायालय ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में कोरिया जेल भेजने का आदेश दिया।

’5 लीटर से अधिक अवैध शराब परिवहन पर वाहन राजसात करने का प्रावधान’

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 5 लीटर से अधिक मात्रा में अवैध शराब के परिवहन के मामलों में जब्त वाहन को राजसात करने के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 47 के तहत प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। दोषसिद्धि होने पर आरोपी को एक से तीन वर्ष तक के कारावास तथा 25 हजार से 1 लाख रुपये तक के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। अपराध की पुनरावृत्ति पर दो से पांच वर्ष तक का कारावास तथा 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

’कैशलेस व्यवस्था की ओर बढ़ रहा आबकारी विभाग’
आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकानों में ऑनलाइन एवं कैशलेस भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्राहकों को दुकानों पर यूपीआई, बारकोड और एटीएम के माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि कुछ दुकानों में नेटवर्क संबंधी समस्या भी सामने आती है। आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि ग्राहक ‘मनपसंद’ मोबाइल एप के माध्यम से जिलेवार, दुकानवार, ब्रांडवार एवं लेबलवार विक्रय दर की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोतल पर लगे होलोग्राम को स्कैन कर ग्राहक दुकान का नाम, विक्रय दर के साथ-साथ बोतल के ओरिजनल अथवा डुप्लीकेट होने की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। डुप्लीकेट शराब पाए जाने पर ग्राहक उसका वीडियो बनाकर ‘मनपसंद’ एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाती है।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन की सूचना देने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 9424102102 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर अवैध शराब से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती में सनसनीखेज वारदात: वाल्टरगंज में मिला पुलिस विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव, दुबौलिया थाना क्षेत्र में लावारिस मिली अपाचे बाइक।
Basti10 Sep

बस्ती में सनसनीखेज वारदात: वाल्टरगंज में मिला पुलिस विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का शव, दुबौलिया थाना क्षेत्र में लावारिस मिली अपाचे बाइक।

रहस्यमय मौत की गुत्थी: आउटसोर्सिंग कर्मी यशवंत की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत, वाहन पर 'पुलिस' स्टीकर मिलने से…

पूरी खबर पढ़ें →
देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने “सपनों की उड़ान” में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत
A2Z सभी खबर सभी जिले की10 Sep

देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने “सपनों की उड़ान” में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत

• देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने "सपनों की उड़ान" में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत…

पूरी खबर पढ़ें →
केशवपुर का अनसुलझा रहस्य: महेश सिंह की मौत का सच सामने आएगा या फाइलों में दबकर रह जाएगा इंसाफ?
Basti10 Sep

केशवपुर का अनसुलझा रहस्य: महेश सिंह की मौत का सच सामने आएगा या फाइलों में दबकर रह जाएगा इंसाफ?

बस्ती में न्याय की मुंडेर पर लटका सवाल: क्या परशुरामपुर पुलिस ने महेश सिंह की मौत को 'सुसाइड'…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar10 Sep

थाना डुमरियागंज पुलिस द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर पुलिस की अपील का असर,अवैध शराब की सूचना हेल्पलाइन पर एक दिन में 69 सूचना प्राप्त हुई
Sagar10 Sep

सागर पुलिस की अपील का असर,अवैध शराब की सूचना हेल्पलाइन पर एक दिन में 69 सूचना प्राप्त हुई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
नकली सोने की ईंट को असली बताकर रुपये लूटने वाले अपराधियों पर आखिर क्यों मेहरबान है दिगौड़ा पुलिस?
Tikamgarh10 Sep

नकली सोने की ईंट को असली बताकर रुपये लूटने वाले अपराधियों पर आखिर क्यों मेहरबान है दिगौड़ा पुलिस?

टीकमगढ़। दिगौड़ा पुलिस की 9 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!