Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

भारतीय डाक विभाग ने अब सटीक डिजिटल पहचान के लिए डिजिपिन(डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर) , एग्रेसिव प्रणाली शुरू किया है

10 Sep 2026, 06:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

अभी तक किसी घर या ऑफिस आदि का पता लगाने के लिए पोस्ट ऑफिस का छह अंकों वाले पोस्टल पिन ,पोस्ट इंडेक्स नंबर का उपयोग किया जाता रहा है। अब भारतीय डाक विभाग नें एक सटीक डिजिटल पहचान के लिए डिजिपिन -डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर, एग्रेसिग प्रणाली शुरू किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस डिज़िपिन में10 अक्षरों और अंकों का कोड मिलेगा , इससे किसी भी जगह की पहचान वर्तमान मे चल रहे पिनकोड से भी ज्यादा आसान तरीके से की जा सकेगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह नया डिजिपिन मौजूदा पोस्टल पिन कोड की जगह नहीं लेगा,इसे पुराने पते और पिन कोड के साथ उपयोग में लाया जा सकेगा।

यह नया डिजिपिन डिजिपिन ऑफलाइन तरीके से भी काम कर सकता है, और इसे करीब चार मीटर की सटीकता के साथ स्थान निर्धारित करने में सक्ष्म बतलाया जा रहा है। जानकारी अनुसार नये डिजिपिन की सहायता से किसी मकान नंबर, गली नंबर, या उसके आसपास के स्थानों के माध्यम से पता बताने की जरूरत भी कम हो जायेगी।

डिजिपिन , से सटीकता से आपातकालीन सेवाएं पहुंच सकती हैं। ई काॅमर्स डिलिवरी भी तेज हो सकती हैं।

यदि किसी के पास किसी जगह की डिजिपिन है तो उसकी लोकेशन जानने के लिए इंडिया पोस्ट डिजिपिन पोर्टल पर जाना होगा, सर्च लोकेशन विकल्प पर क्लिक करना होगा, संबंधित व्यक्ति या स्थान का डिजिपिन दर्ज करना होगा, स्थान की सटीक जानकारी मोबाईल स्क्रीन पर दिखाई देगी, अब ओपन गूगल मैप पर क्लिक करके आगे की जानकारी ले सकतें हैं।भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक बेवसाइट-indiapost.gov.i./ my digipin/home पर जाकर सर्च करना होगा, स्क्रीन पर 10 अंकों वाला डिजिपिन दिखाई देगा, नो योर डिजिपिन, एप्प को डाउनलोड करके भी पते का डिजिपिन जनरेट कर सकतें हैं। डिजिपिन जनरेट करने के लिए किसी प्रकार के एकाउंट बनाने या लाॅगइन करने की जरूरत नहीं होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना 4 नगरीय निकायों के 163 बूथों के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी दूसरे चरण में जिले के 4 निकायों के लिए शु
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch10 Sep

दुर्दशा से ग्रामीण परेशान; प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल ​ग्राम पंचायत साकरियाखेड़ी / रूमपुरा:

दुर्दशा से ग्रामीण परेशान; प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल ​ग्राम पंचायत साकरियाखेड़ी / रूमपुरा: यशवंत सिंह दायमा…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री पोषण शक्ती निर्माण स्किम के चावल की बोरीया कालेबाजार मे खरेदी-बिक्री के विषयपर उच्चस्तरीय जाॅंच करणे की पार्षद घृष्णेश्वर पाटील की मांग
error: Content is protected !!