Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

सीएसआर फंड से गया को मिली स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन की सौगात -डॉ प्रेम कुमार

10 Sep 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीएसआर फंड से गया को मिली स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन की सौगात -डॉ प्रेम कुमार - गया, बिहार

प्रेस विज्ञप्ति
गया, दिनांक – 10 सितंबर 2026

सीएसआर फंड से गया को मिली स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन की सौगात : डॉ. प्रेम कुमार

गया। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को जिला समाहरणालय में जिला पदाधिकारियों, नगर आयुक्त एवं बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश की उपस्थिति में सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य, पेयजल एवं शव परिवहन से संबंधित सुविधाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत गया जिले के लिए महत्वपूर्ण जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अंतर्गत 3 ट्रूनेट मशीन, 1 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस, 1 मॉर्चरी वैन तथा 1000 लीटर प्रति घंटे क्षमता वाले 25 RO वाटर एटीएम शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं की कुल लागत लगभग ₹163.85 लाख है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ट्रूनेट मशीनें अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। इससे जांच की सुविधा को मजबूती मिलेगी और मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। वहीं ALS एम्बुलेंस गंभीर मरीजों के सुरक्षित एवं त्वरित परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मॉर्चरी वैन की उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों को शव के सम्मानजनक एवं सुरक्षित परिवहन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 25 वाटर एटीएम के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनकल्याण के कार्यों में सरकार, प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रमों का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ये सुविधाएं गया जिले के नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होंगी तथा स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करेंगी।

डॉ. प्रेम कुमार ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी एवं बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश तथा पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत इस प्रकार की पहल समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने जिला प्रशासन से इन सभी सुविधाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!