Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया ।

10 Sep 2026, 08:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया । - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान: 348 वाहनों के चालान, 29 लोग शांति भंग में गिरफ्तार
सोनौली में 25 पाउच देशी शराब बरामद, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक; अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में पुलिस की सक्रियता

महराजगंज। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने 9/10 सितंबर 2026 को जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 348 वाहनों का चालान किया, जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, तेज गति और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 348 वाहनों का चालान किया गया।

शांति भंग की आशंका में 29 गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। साथ ही उन्हें भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया गया।

सोनौली में 25 पाउच देशी शराब बरामद

थाना सोनौली पुलिस ने महुअवा बाईपास स्थित भारत पेट्रोलियम के पास कार्रवाई करते हुए प्रदीप साह पुत्र वीरेंद्र साह निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार को 25 पाउच देशी शराब बंटी-बबली के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 87/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और सहायता के संबंध में भी जानकारी दी।

**बैंक-एटीएम के आसपास भी पैनी नजर**

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जिलेभर में पैदल गश्त भी जारी रही। थाना प्रभारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।
पुलिस ने प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में लोगों से सहयोग की अपील की। अभियान के दौरान 34 पुलिस एक्ट में 22 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

**जनसंवाद के जरिए सौहार्द बनाए रखने की अपील**

पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, काश्तकारों और किसानों के साथ शांति समिति की बैठकें कर आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
इसके अलावा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 11 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
महराजगंज पुलिस के अनुसार, 9/10 सितंबर को विभिन्न अपराधों, शांति भंग, आबकारी एवं अन्य मामलों में कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा
Ambedkar Nagar26 Oct

बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar26 Oct

.यूपी में आज वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, स्कूल और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश में सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar26 Oct

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; गंभीर हालत में पीजीआई सद्दरपुर में चल रहा इलाज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!