श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के मामले में चालक गिरफ्तार
श्यामदेउरवा/महराजगंज
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।
विवेचना में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा हटाकर सदोष मानव वध की धारा 105 बीएनएस बढ़ाई थी। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP 56 BH 4378 का चालक सचिन तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
इसी दौरान उसने वादी सत्येंद्र शर्मा के पिता नाथूलाल (52 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नाथूलाल की मौत हो गई थी।
मामले में थाना श्यामदेउरवां पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल चालक सचिन के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
पुलिस ने चालक को सदोष मानव वध का दोषी पाते हुए मुकदमे में धारा 106(1) बीएनएस के स्थान पर धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर 2026 को आरोपी सचिन (26 वर्ष) पुत्र विजय प्रताप प्रसाद, निवासी इमलिया, थाना भिटौली, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख, हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने सुमेरपुर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newshttps://x.com/PrimeNewsInd/status/2097993429884244052
पूरी खबर पढ़ें →
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 10 सितंबर 2026 *जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर अलग-अलग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।