Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हुईशुरू

10 Sep 2026, 08:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हुईशुरू - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महराजगंज में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश, आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता और लाभार्थियों की सफलता की कहानियां होंगी प्रचारित

महराजगंज

महराजगंज। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर जिले में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जाएगा। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में सीडीओ ने विभागवार दायित्वों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के वास्तविक लाभ और उससे लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को समाज के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है।

17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’-

सीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के प्रमुख मंदिरों, घाटों, महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्कूलों में होंगी भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं-

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके अलावा बुद्धिजीवियों के माध्यम से युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम होंगे, जिनमें युवाओं को विकास, नवाचार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता-

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान तथा बच्चों को कॉमिक बुक्स, पौष्टिक फल और मिठाई का वितरण किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर दिखेगा योजनाओं का असर-

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित ऐसे नागरिकों की सफलता की कहानियां सामने लाई जाएं, जिनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। इसके लिए लाभार्थियों की शॉर्ट फिल्म और रील तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाएंगी, ताकि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने ग्राम पंचायतों और वार्डों में अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा सभी कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि अभियान के आयोजन में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पर्यटन, ग्राम्य विकास, सूचना, पंचायतीराज, नगर विकास, बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा समेत संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रमों के फोटो और वीडियो शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर समय से साझा करने को भी कहा गया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निरंकार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

।। मीडिया आमंत्रण । विषयः राष्टीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेत् प्रेस वार्ता। कवरेज के संबंध में। प्रिय पत्रकार बंधु जनपद हमीरपर।
Hamirpur10 Sep

।। मीडिया आमंत्रण । विषयः राष्टीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेत् प्रेस वार्ता। कवरेज के संबंध में। प्रिय पत्रकार बंधु जनपद हमीरपर।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर *॥ मीडिया आमंत्रण ॥* विषय: राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रेस वार्ता/कवरेज…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी ने समेरपर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कडे निर्देश अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढा्ई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर ग
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा
Mahoba10 Sep

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा चरखारी,…

पूरी खबर पढ़ें →
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि
लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा
Bahraich10 Sep

लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा

जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच ​बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!