Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hathras

हाथरस में भीषण अग्निकांड: MTC शोरूम की रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा तफरी

11 Sep 2026, 10:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हाथरस में भीषण अग्निकांड: MTC शोरूम की रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा तफरी - HATHRAS, उत्तर प्रदेश

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर स्थित MTC कपड़े वालों के शोरूम और उसकी ऊपरी मंजिल पर बनी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में आज अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फैक्ट्री में रखे महंगे रेडीमेड कपड़ों और मशीनरी के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी और स्थानीय पुलिस आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। सकरे रास्ते और आग की भीषण लपटों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटनास्थल के आसपास घनी आबादी होने के कारण लोगों में भारी दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh11 Sep

l आजमगढ़ मंगाई नदी में पुल के ऊपर पानी आने से ग्रामीणों को हो रही आने-जाने में परेशानीpppp

मोहम्मदपुर ब्लॉक के रामपुर आंदोई ग्राम पंचायत में मंगाई नदी पर बना पुल एक सप्ताह से पानी में…

पूरी खबर पढ़ें →
बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
Sagar11 Sep

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता काटकर 560 बेड वाले आवासीय विद्यालय का किया शुभारंभ
Kaimur (Bhabua)11 Sep

मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता काटकर 560 बेड वाले आवासीय विद्यालय का किया शुभारंभ

नौघरा में 560 बेड वाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता…

पूरी खबर पढ़ें →
बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज
Lucknow11 Sep

बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में लंबे समय से चले आ रहे संगठनात्मक बदलावों और बड़े नेताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!