वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज-2026: अहमदाबाद में युगल गर्ग ने जीता ब्रॉन्ज मैडल,
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज-2026 में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने वाले चीका के युवा तीरंदाज युगल गर्ग के आज चीका पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
परिवार में खुशियों का माहौल है, वहीं युगल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। चीका निवासी सुभाष गर्ग के पुत्र युगल गर्ग ने 5 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
युगल की इस उपलब्धि की जानकारी उनके पिता सुभाष गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि युगल आंखों से देखने में अक्षम है, लेकिन उसने कभी हौसला नहीं छोड़ा।
उसकी यही कमजोरी उसकी ताकत बन गई और इसी अक्षमता के कारण वह पैरा आर्चरी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सका। सुभाष गर्ग ने बताया कि युगल ने कोच सचिन के मार्गदर्शन में लंबे समय तक कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया।
मेहनत, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर उसने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने कहा कि युगल ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे चीका क्षेत्र और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
युगल की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। आज चीका पहुंचने पर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पिहोवा (एडिटर रोहित)-कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की अनाज मंडी में हरियाणा किसान मज़दूर मोर्चा ने परमल धान की…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…
पूरी खबर पढ़ें →
कैथल के डाढ रोड स्तिथ एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा। 6 युवतियों को किया काबू।…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र प्राइवेट बस ने मोहन नगर चौंक पर बस से उतर रही 16 साल की किशोरी को पिछले…
पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-2 टीम ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से…
पूरी खबर पढ़ें →
फतेहाबाद मे कोर्ट मे गवाही देने पहुंचे हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से हुई मौत।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।