Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

*खैर का लकड़ी लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त, दो गिरफ्तार*

11 Sep 2026, 01:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला ब्यूरो अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा भवनाथपुर। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात मकरी गांव में अभियान चलाकर अवैध रूप से खैर प्रजाति की लकड़ी का पातन कर परिवहन किए जाने के मामले में एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया है।IMG 20260911 132745इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।IMG 20260911 132721जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर वनपाल सुनील राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मकरी गांव में छापेमारी की।IMG 20260911 WA0016इस दौरान बड़ी मात्रा में खैर प्रजाति की लकड़ियों का पातन कर उन्हें ट्रैक्टर पर लोड कर अवैध रूप से परिवहन किए जाने की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर के लकड़ियों से लदे महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

साथ ही इस अवैध गतिविधि में शामिल मकरी के मिरी विश्वकर्मा और सूरज पाल को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वन विभाग की कार्रवाई से अवैध रूप से लकड़ी कटाई और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अभियान मे वनकर्मी अनुप सिंह, प्रमोद कुमार, विकाश कुमार, राकेश कुमार, ओम प्रकाश उरांव, दया शंकर सिंह, यशवंत कुमार, निरंजन कुमार, द्रौण कुमार शामिल थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

नागपुर शहर में एसआईआर का दूसरा चरण शुरू , अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 नवंबर को

प्राप्त हुई ताजा जानकारी अनुसार नागपुर शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर, कार्यक्रम के तहत दूसरा चरण शुरू कर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur11 Sep

तान्हा पोला के अवसर पर नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने आपली बस सेवाओं की विशेष घोषणा की है

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर नगर निगम के परिवहन विभाग ने शुक्रवार 11 सितंबर 2026 तान्हा पोला…

पूरी खबर पढ़ें →
*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*
Nagpur11 Sep

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के उपचार हेतु बढ़ाया गया मदद का हाथ*

*सावनेर में भव्य दहीहांडी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, गंभीर बीमार बालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार
Basti11 Sep

बस्ती: DIG संजीव त्यागी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया जागरूक, बोले- डरें नहीं, हेल्पलाइन 1090, 112 और 1930 है आपका हथियार

जनपद बस्ती, 10 सितंबर 2026। मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) और साइबर जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!