Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ujjain

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

11 Sep 2026, 07:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई - उज्जैन, मध्य प्रदेश

प्रेस नोट

ग्राम घिनोदा में लगा जिलास्तरीय जनविश्वास शिविर, 35 पंचायतों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अनेक प्रकरणों का मौके पर निराकरण

उज्जैन, 11 सितम्बर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” के तहत विकासखंड खाचरौद के ग्राम घिनोदा में शुक्रवार को जिलास्तरीय विशाल जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना रहा।

शिविर में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांस कूमट एवं एएसपी श्री करणदीप सिंह ने 35 पंचायतों से प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कराया।

राजस्व से लेकर पेंशन तक मामलों पर हुई कार्रवाई

शिविर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरण, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, बीपीएल, समग्र कार्ड, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई की गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और प्राथमिकता रखी जाए। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आगामी विकासखंड स्तरीय शिविर से पूर्व निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण

शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। कलेक्टर ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोषण प्रदर्शनी स्टॉल पर विभिन्न पोषण आहारों की जानकारी प्राप्त की।

इसके अलावा डे-आजीविका/राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसाय एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम खाचरौद सुश्री नेहा साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं
Indore11 Sep

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
Sagar11 Sep

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l
Gaya11 Sep

पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l

*पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44 आवासन स्थलों पर 12,070 श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!