MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर… मोहन कैबिनेट में अब करना ही होगा बदलाव? ये बनेंगे मंत्री!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ /
मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़े फेरबदल की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली से सामने आई जानकारी के मुताबिक, मोहन कैबिनेट बदलाव नजर आएगा।
राजधानी दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है। चर्चा है कि प्रदेश के मौजूदा डिप्टी सीएम में से एक को जिम्मेदारी से हटाकर अपने मूल विभाग को बेहतर ढंग से संभालने पर जोर दिया जा सकता है।तीन नए मंत्री लेंगे शपथ
सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि मोहन कैबिनेट में तीन नए चेहरों को शामिल किए जाने पर मंथन चल रहा है।
इसके साथ ही प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता, जो पहले केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, और फिलहाल भी एक महत्वपूर्ण पद पर हैं, को मध्यप्रदेश का डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर दिल्ली में चर्चा होने की बात सामने आई है। साथ ही उन्हें प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय देकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
एक महिला मंत्री की होगी ताजपोशी! बताया जा रहा है कि जिस डिप्टी सीएम के नाम को लेकर बदलाव की अटकलें हैं, वे अपेक्षाकृत कम उम्र के हैं।
संभावित बदलाव की स्थिति में उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या केंद्र सरकार में कोई पद दिए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसी तरह एक महिला विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है, जिसके लिए इंदौर से ही दो नाम सामने आ रहे हैं।
हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।दिल्ली में चर्चाओं का दौर जारी
इसी बीच दिल्ली के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित एक बड़े सरकारी बंगले पर एक और महत्वपूर्ण बैठक होने की चर्चा है। इस बैठक को मध्यप्रदेश में संभावित राजनीतिक और संगठनात्मक बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि दिल्ली में चल रही बैठकों के बाद मध्यप्रदेश की सत्ता और संगठन में क्या बड़ा बदलाव सामने आता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुगम…
पूरी खबर पढ़ें →
रोशन लाल उर्फ भानू प्राप्त राजनीतिक में उतरने वाले हैं जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं रोशन लाल…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश ## **₹6.41 करोड़ के हर्जाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
मगरखेड़ी में ट्रक की टक्कर से युवती की मौत, युवक घायल* रिपोर्टर -संजय चन्देल मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
पाल क्षत्रीय गडरिया समाज नें बेल पोला पर्व बडे धूमधाम से मनाया व सभी समाज जनों व अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपाल क्षत्रीय गडरिया समाज नें बेल पोला पर्व बडे धूमधाम से मनाया व सभी समाज जनों व अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।