Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bharatpur

रूपवास में EVM की कड़ी पहरेदारी, स्ट्रांग रूम पर प्रशासन की पैनी नजर

12 Sep 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रूपवास में EVM की कड़ी पहरेदारी, स्ट्रांग रूम पर प्रशासन की पैनी नजर - BHARATPUR, राजस्थान

रुपबास ईवीएम की कड़ी पहरेदारी, स्ट्रांग रूम पर प्रशासन की पैनी नजर
आरओ दिनेश कुमार ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश
सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी, सशस्त्र पुलिस जाप्ता तैनात | 14 सितंबर को होगी मतगणना

रूपवास। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत रूपवास नगरपालिका के 25 वार्डों में मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतदान के बाद 25 वार्डों की ईवीएम मशीनों को स्टेशन रोड स्थित स्वतंत्रता सेनानी रामचरन लाल गोयल उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या-12 में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रूपवास नगरपालिका के 25 वार्डों की 25 ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन मशीनों की सुरक्षा प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा का विशेष घेरा बनाया गया है तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मतगणना तक ईवीएम मशीनें पूरी तरह सुरक्षित रहें। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसआई कैलाश शर्मा के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मियों का सशस्त्र जाप्ता तैनात किया गया है। तैनात पुलिसकर्मियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को पूरी तरह निषेध रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी के लिए सीओ रोहित भारद्वाज एवं थानाधिकारी विनोद मीणा भी समय-समय पर स्ट्रांग रूम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित निगरानी के चलते स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया है। नगरपालिका के 25 वार्डों में मतदान के बाद अब प्रत्याशियों एवं समर्थकों को 14 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। इसी दिन स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना के लिए खोला जाएगा और मतगणना के साथ ही 25 वार्डों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है। स्ट्रांग रूम पर कड़ा पहरा, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस की तैनाती के बीच अब सबकी नजरें मतगणना दिवस पर टिकी हुई हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Pali12 Sep

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
Jaipur12 Sep

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

जयपुर जिले के प्राचीन गिरनारधाम बहलोड-धीरावास में महायज्ञ की ध्वज स्थापना व भूमि पूजन सम्पन्न, संतों व श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग
Dhanbad12 Sep

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों लोग

कतरास छाताबाद काजू बगान में फिर बना गोफ, तालाब का पूरा पानी जमीन में समाया; दहशत में हजारों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
Basti12 Sep

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला 2026को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश l
Gaya12 Sep

पितृपक्ष मेला 2026को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का निर्देश l

*पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर प्रेतशिला वेदी स्थल का निरीक्षण, पांच दिनों में शेष कार्य पूर्ण करने का…

पूरी खबर पढ़ें →
विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस
Sagar12 Sep

विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा - सागर द्वारा स्वामी विवेकानंद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!