थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
महराजगंज। शासन के निर्देश पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना पनियरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने थाना समाधान दिवस में मौजूद पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के साथ जनसुनवाई करते हुए प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
भूमि विवाद, रास्ते के विवाद, आपसी विवाद सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराने और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही पुराने एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं से पुलिस की कार्यप्रणाली और शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक फरियादी की बात सम्मानपूर्वक सुनते हुए उसकी समस्या का विधिसम्मत समाधान कराया जाए।
इस दौरान थाना पनियरा के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोविंदगंज। थाना क्षेत्र के नवादा ढाला स्थित मां लक्ष्मी दवा दुकान पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) देर रात हरिद्वार जिले में 09 दरोगाओं के थाना क्षेत्र बदले,जानिए…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ सोशल मीडिया पर इन दिनों अपनी तस्वीर को…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर। संविधान और आरक्षण की रक्षा के मुद्दे को लेकर अपनी जनता पार्टी द्वारा 27 सितंबर 2026, रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsविश्वकर्मा मोहल्ले की सुनैना देवी का निधन, 13 सितंबर को होगा दाह संस्कार श्री बंशीधर नगर। नगर क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अभियुक्त को कोठीभार पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज। थाना कोठीभार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।