Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां

13 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियां - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी: सीवर लाइन जाम कर जलभराव कराने की साजिश! सफाई में मिलीं बालू भरी बोरियांधर्मनगरी काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने और शहर में जलजमाव का कृत्रिम संकट पैदा करने की एक गंभीर साजिश सामने आई है। शहर के शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। इस षड्यंत्र का पर्दाफाश होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने भेलूपुर थाने में अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है।महापौर और नगर आयुक्त ने शिवाला में लिया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को अधिकारियों और पार्षदों की टीम के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियो के समीप मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य सीवर लाइन को जाम कर दिया गया था, जिससे सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर जलभराव की स्थिति बना रहा था।12 बोरी बालू मिलने से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज की होगी जांच

महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गई। उन्होंने कहा कि एक ही तरह की बालू भरी बोरियां सीवर में मिलना सीधे तौर पर सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।महापौर ने कहा, "नगर निगम की टीमें दिन-रात जलजमाव के निस्तारण में लगी हैं, लेकिन पिछले 10 दिनों से भ्रामक फोटो-वीडियो प्रसारित कर निगम को टारगेट किया जा रहा था। अब इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों को पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।"भेलूपुर थाने में दी गई एफआईआर की तहरीर

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता (जोन-2) ने भेलूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत सौंपी है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन या सरकारी परिसंपत्तियों के साथ छेड़छाड़ करता दिखे, तो तुरंत पुलिस या नगर निगम प्रशासन को सूचित करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti13 Sep

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज – फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक सवार की दर्दनाक मौत*

उत्तर प्रदेश सहित अन्य 9 बड़ी खबरे *1. बस्ती / कप्तानगंज - फोरलेन पर ट्रेलर ने कुचला, बाइक…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार
Satna13 Sep

नागौद खजलैया तालाब में गंदगी ने बिगाड़ी सुंदरता, सफाई की दरकार

सतना/नागोद। नेशनल हाईवे स्थित ब्लॉक कार्यालय नागौद के सामने का खजलैया तालाब इन दिनों बरसाती खरपतवार, पूजन सामग्री,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kota13 Sep

हिन्दी दिवस पूर्व संध्या पर विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् कोटा शाखा द्वारा हिन्दी दिवस के पूर्व अवसर पर श्री राम मंदिर परिसर, गायत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल
Kanpur Nagar13 Sep

तीरथ सिंह रावत से मिला वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति का प्रतिनिधिमंडल

कानपुर में 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपूर से दुखद खबर: बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवविलास झंडू वर्मा का निधन*
Chandrapur13 Sep

*बल्लारपूर से दुखद खबर: बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवविलास झंडू वर्मा का निधन*

*बल्लारपूर, चंद्रपुर:* बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए एक अपूरणीय क्षति की खबर सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!