नागपुर में डीजे के खिलाफ आवाज नहीं, मौन मार्च के माध्यम से विरोध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महाराष्ट्र राज्य की उपराजधानी नागपुर में डीजे बजाने के खिलाफ अब आवाज नहीं ,बल्कि मौन मार्च करते हुए नागरिकों ने अपना विरोध प्रकट किया। शहर में भारी बरसात के बीच सैकड़ों की संख्या में नागरिकगण और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग डीजे के विरोध में सड़कों पर निकले और मौन मार्च के जरिए यह साफ संकेत दिया है कि डीजे बजाने को लेकर प्रशासन ने जो भी नियम तय किए हैं उनका कड़ाई के साथ पालन भी होना आवश्यक है, और तेज आवाज के कारण बच्चों, बुजुर्गों, बीमार, लोगों को इससे होने वाली परेशानी को देखते हुए डीजे पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए ।
मालूम हो कि नागपुर में डीजे बजाने को लेकर पाबंदी है, बावजूद इसके नियमों का मजाक बनाकर डीजे चलाया और बजाया जाता है, विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव से लेकर दही हांडी तक में डीजे बजाए जाने और इसके बिना अनुमति नियमों के सरेआम उलंघन से नाराज होकर शहर के नागरिकगण अब इसके खिलाफ सड़कों पर नजर आने लगे हैं। रविवार के दिन डीजे के विरोध में शहर में मौन मार्च निकालते हुए विरोध प्रकट किया गया।
तेज बारिश के बावजूद भी सैकड़ों की संख्या में शहर के नागरिक, डाक्टर, नर्स, चिकित्सा संबंधी कर्मचारी, भी इस मौन रैली में शामिल हुए।.डीजे के खिलाफ मौन मार्च में शामिल लोग अपने हाथों में डीजे के खिलाफ तख्तियां, पोस्टर, बैनर लेकर अपना विरोध जता रहे थे। डीजे नहीं बनानें और डीजे के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का सख्ती पूर्वक पालन करवाने का आह्वान भी किया गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर इंदौर/वंदे भारत LIVE TV NEWS नलखेड़ा/आगर मालवा/ मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री इंद्र बहादुर सिंह पत्नी श्री आशा सिंह का गांव मां का बछड़ा डैड वाड़ी को हमारे घर…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई हायकोर्ट,नागपुर बेंच की ओरसे, विधी साक्षरता अभियान के राष्ट्रीय आयोजन मे बि.एस.ए.-२३ के साथ ई- इव्हीडंस का…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री इंद्र बहादुर सिंह पत्नी श्री आशा सिंह का गांव मां का बछड़ा डैड वाड़ी को हमारे घर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।