Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

बिलासपुर रेलवे जोन अंतर्गत दस ट्रेनें रद्द

13 Sep 2026, 06:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

हरितालिका तीज आदि त्योहारों के अवसर पर अपने मायके जाने की सोच रही माता बहनों को के साथ अन्य रेल यात्रियों को परेशानी हो सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार दपूम रेलवे के रायपुर रेलवे-स्टेशन मंडल में उरकुरा रेलवे-स्टेशन पर यार्ड रीमाॅडलिंग के लिए प्री नाॅन इंटरलाकिंग और नाॅन इंटरलाकिंग कार्य होना है।

इसके चलते 13 सितंबर 2026 और 14 सितंबर 2026 को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरारोड ,इतवारी, के मध्य चलने वाली करीब दस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों का भी संचालन बिलासपुर रेलवे-स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।.प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य उरकुरा रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमाॅडलिंग के लिए किया जायेगा।

इस दौरान रद्द होने वाली ट्रेन-: 68728 रायपुर बिलासपुर मेमू 13 सितंबर को रद्द, 68734 बिलासपुर गेवरारोड मेमू 13 सितंबर को रद्द, 68733 गेवरारोड बिलासपुर मेमू 13 सितंबर को रद्द, 68719 बिलासपुर रायपुर मैमू 13 सितंबर को रद्द, 58203 कोरबा रायपुर पैसेंजर 13 सितंबर को रद्द, 58205 रायपुर इतवारी पैसेंजर 13 सितंबर को रद्द, 68746 रायपुर गेवरारोड मेमू 13 सितंबर को रद्द रहेगी। 58024 रायपुर कोरबा पैसेंजर 14 सितंबर को रद्द, 58206 इतवारी रायपुर पैसेंजर 14 सितंबर को रद्द, 68745 गेवरारोड रायपुर मेमू 14 सितंबर को रद्द रहेगी।

बिलासपुर रेलवे-स्टेशन तक चलने वाली दो ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट-: 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू 13 सितंबर को बिलासपुर तक ही चलेगी, बिलासपुर गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू 13 सितंबर को गोंदिया के बजाय बिलासपुर रेलवे-स्टेशन से स्टेशन से छूटेगी, गोंदिया बिलासपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ऐसे मे दोनों दिनों में अपनी रेल यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर जान लें, रद्द रहने वाली ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी है तो फिर वैकल्पिक ट्रेन या फिर अन्य साधनों से ही यात्रा करना उचित हो सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कजरी तीज पर करनैलगंज से सरयू जल लेकर निकले श्रद्धालु, दुखहरण नाथ व पृथ्वीनाथ मंदिर जाएंगे
Gonda13 Sep

कजरी तीज पर करनैलगंज से सरयू जल लेकर निकले श्रद्धालु, दुखहरण नाथ व पृथ्वीनाथ मंदिर जाएंगे

करनैलगंज(गोण्डा) | 13 सितंबर 2026 कजरी तीज के धार्मिक पर्व पर करनैलगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।**…

पूरी खबर पढ़ें →
फलोदी पुलिस ने पैदल रामदेवरा यात्रीयो के बैग वा वाहन के लगाये रिफ्लेक्टर
Phalodi13 Sep

फलोदी पुलिस ने पैदल रामदेवरा यात्रीयो के बैग वा वाहन के लगाये रिफ्लेक्टर

फलोदी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान श्री सतनामसिंह आईपीएस,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!