किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी की 9वीं पुण्यतिथि को लेकर भारतीय किसान यूनियन नैन एवं भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ
किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी की 9वीं पुण्यतिथि को लेकर भारतीय किसान यूनियन नैन एवं भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ की संयुक्त बैठक आयोजित
चंडीगढ़, 13 सितंबर 2026:
भारतीय किसान यूनियन नैन द्वारा आगामी 20 सितंबर 2026 को महान किसान नेता एवं किसानों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में किया जाएगा।
इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन नैन एवं भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबा गुरदयाल सिंह जी, कोषाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ ने की।
बैठक के दौरान 20 सितंबर को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रम के लिए विस्तृत योजना एवं रूपरेखा तैयार की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चौधरी घासी राम नैन जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों एवं उनके योगदान पर आधारित एक पुस्तक के आयोजन/विमोचन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। इस पुस्तक के माध्यम से नई पीढ़ी को चौधरी घासी राम नैन जी के संघर्षपूर्ण जीवन, किसान समाज के प्रति उनके समर्पण तथा उनके विचारों से परिचित करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर चौधरी जोगिंदर नैन जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन नैन; कुलदीप कुंडू, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़; जगदीश कंडेला, उपाध्यक्ष; रविंदर विर्दी, महासचिव; सर्वेश यादव, युवा अध्यक्ष; दीप चौधरी, उप युवा अध्यक्ष; रणधीर सिंह मोर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय मोर खाप; नसीब झाखड़, INTEC प्रदेश अध्यक्ष, चंडीगढ़; जितेंद्र पाल खोखर, जिला प्रधान; रणधीर सिंह बेनीवाल; अवतार सिंह सहित अनेक किसान नेता एवं साथी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी के किसान हितों के प्रति योगदान एवं संघर्ष को याद करते हुए उनकी 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को गरिमापूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
भारतीय किसान यूनियन नैन एवं भारतीय किसान यूनियन चंडीगढ़ ने सभी किसान भाइयों, किसान नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से अपील की कि वे 20 सितंबर 2026 को किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर किसान मसीहा चौधरी घासी राम नैन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों एवं संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







