Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया ‘कचरा घर’विशेष

13 Sep 2026, 11:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महा-लापरवाही: बिरसिंहपुर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही; वार्ड 10 के खेल मैदान के सामने बना दिया 'कचरा घर'विशेष - सतना, मध्य प्रदेश

रिपोर्ट : प्रवीण कुमार प्रजापति (संवाददाता)ब्यूरो रिपोर्ट: बिरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

स्वच्छता अभियान के दावों की खुली पोल! एक तरफ सरकार देश और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बिरसिंहपुर नगर परिषद के गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मामला वार्ड नंबर 10 का है, जहां खेल के मैदान के ठीक सामने मुख्य सड़क को ही नगर परिषद ने 'कचरा घर' में तब्दील कर दिया है।

📌 कचरा गाड़ियां होने के बावजूद सड़क पर फेंका जा रहा कूड़ावंदे भारत लाइव टीवी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय निवासियों ने संवाददाता प्रवीण कुमार प्रजापति को बताया कि नगर परिषद की कचरा गाड़ियां और ट्रैक्टर नियमित रूप से क्षेत्र से निकलते हैं। इसके बावजूद, सफाई कर्मचारी वार्डों से इकट्ठा किया गया कचरा मुख्य ट्रेंचिंग ग्राउंड ले जाने के बजाय, शॉर्टकट अपनाते हुए खेल मैदान के सामने सड़क किनारे ही डंप कर रहे हैं। इस वजह से पूरे रास्ते में असहनीय दुर्गंध और गंदगी फैली हुई है।

📌 बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य से खिलवाड़यह मैदान क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के खेलने का एकमात्र सहारा है। खेल मैदान के ठीक सामने खुले में कचरा फेंके जाने से वहां मच्छरों और मक्खियों का भारी प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सुध नहीं ली, तो यहां डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं।

📌 आक्रोशित वार्डवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनीत्रस्त वार्डवासियों ने नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) से मांग की है कि:खेल मैदान के सामने से तत्काल कचरे का ढेर हटाया जाए।खुले में कचरा फेंकने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की हो।क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए।नागरिकों ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर समस्या का जल्द निराकरण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने पर मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन कब तक जागता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨17 करोड़ की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी परतें* *सामरी–कुसमी 17 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गड्ढों ने खोली निर्माण की पोल;
घर में और मंदिर से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 चोरियों का खुलासा,चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब ₹70,000 की संपत्ति बरामद
Sagar13 Sep

घर में और मंदिर से चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 चोरियों का खुलासा,चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब ₹70,000 की संपत्ति बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर…

पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम
Ludhiana13 Sep

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम

लुधियाना में हुए एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, बड़ी वारदात को देने आए थे अंजाम लुधियाना (पंकज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!