वाघ के जबड़े से 12 घंटे तक मौत को मात, पेड़ पर रात बिताकर 23 साल के युवक ने बचाई जान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


एटापल्ली / गढ़चिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट
कहा जाता है कि बाघ के जबड़े या पंजे से बचना नामुमकिन है, लेकिन एटापल्ली तालुका के मरपल्ली गांव के एक 23 साल के युवक ने जो हिम्मत और सूझबूझ दिखाई, उसने मौत को भी धोखा दे दिया। नीचे बाघ और ऊपर पेड़ पर युवक… ऐसी खौफनाक स्थिति में पूरी रात यानी 12 घंटे पेड़ पर बिताकर युवक ने बाघ को चकमा दे दिया।
मरपल्ली के महेंद्र भाऊजी दुर्वा शनिवार को गांव की महिलाओं के साथ खेत के पास मवेशी चराने गया था। दोपहर करीब 4 बजे अचानक सामने बाघ दिखा तो महेंद्र ने एक पल भी गंवाए बिना हिम्मत से पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। महिलाओं ने उसे आवाज लगाई, लेकिन डर और सामने बाघ होने के कारण उसने कोई जवाब नहीं दिया। महिलाएं गांव लौट आईं, जिसके बाद ग्रामीणों ने रातभर उसकी तलाश की। रविवार सुबह 5 बजे करीब 85 ग्रामीण जंगल में खोजने गए। इस बीच सुबह 4 बजे बाघ के जाने के बाद महेंद्र सुबह 6 बजे जवेली मार्ग से सुरक्षित गांव पहुंचा।
"मैं 12 घंटे मौत के मुंह में था"
महेंद्र ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, "बाघ दिखते ही मैंने हिम्मत न हारते हुए पेड़ पर चढ़ गया। दोपहर 4 बजे से सुबह 4 बजे तक बाघ की नजर मुझ पर ही थी। मैं सच में मौत के दरवाजे पर था। साथ की महिलाओं की आवाजें आ रही थीं, लेकिन बाघ के डर से मैं कुछ बोला नहीं। सुबह बाघ के चले जाने के बाद ही मैं नीचे उतरा।"
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वन विभाग के कामकाज पर कड़ा गुस्सा जताया। आलापल्ली वन विभाग के अंतर्गत पेरमिली रेंज में आने वाले इस इलाके में बाघ की आवाजाही बढ़ने से किसानों और चरवाहों में दहशत है। कांग्रेस के प्रज्ज्वल नागुलवार ने चेतावनी दी है कि अगर वन विभाग ने तुरंत बाघ का बंदोबस्त नहीं किया तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

विश्वकर्मा जी को समस्त ब्रह्मांड का मूल निर्माता, अभियंता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती/ विश्वकर्मा पूजा, वास्तुकला, अभियांत्रिकी,…
पूरी खबर पढ़ें →
विश्वकर्मा जी को समस्त ब्रह्मांड का मूल निर्माता, अभियंता माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती/ विश्वकर्मा पूजा, वास्तुकला, अभियांत्रिकी,…
पूरी खबर पढ़ें →
समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला स्थित राजुरा पुलिस स्टेशन की टीम ने…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आज आ गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन द्वारा निर्धारित…
पूरी खबर पढ़ें →
*पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक* *श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र : डीएम सरकारी कार्यों में सरल, सुगम एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।