चिराग जौरासी में जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश व क्षेत्र किया नाम रोशन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चिराग जौरासी ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश व अपने क्षेत्र का किया नाम रोशन।
शब्बीर। तावडू
तावडू।खंड के जौरासी गांव के रहने वाले चिराग ने जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देश और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
चिराग के प्रशिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने चीन के मोकि शहर में आयोजित फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर लगातार चौथी बार जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। चिराग और उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा। पूल चरण के दौरान भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0, दक्षिण कोरिया को 7-3 और चीनी ताइपे को 15-0 के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी। उन्होंने बताया डिफेंस में चिराग ने भारतीय टीम की डिफेंस लाइन (रक्षापंक्ति) को मजबूती दी, जिसके चलते विपक्षी टीमें भारतीय पाले में आसानी से सेंध नहीं लगा सकीं। चिराग की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर उनके गांव जौरासी सहित क्षेत्र और जिले में खुशी का माहौल है। वहीं गांव जौरासी के अजय धारीवाल ने बताया कि आज चिराग धारीवाल का गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
ज्ञात हो कि चिराग ने गुरुग्राम में रहकर नेहरू स्टेडियम में हाकी का अभ्यास किया और अपने खेल को निखारा। वह बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहद अनुशासित भी हैं। मैदान पर उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम के प्रति जिम्मेदारी दिखती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हिंदू पौराणिक/ज्योतिषीय मान्यता में चंद्रमा के पास दिखाई देने वाला प्रमुख तारा…
पूरी खबर पढ़ें →
पानीपत के गांव मांडी मे युवाओं ने गौशाला मे एकत्रित होकर संत रामपाल का विरोध करने का किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के यमुनानगर में जहां स्वाइन फ्लू के अब तक 11 मामले…
पूरी खबर पढ़ें →
हिसार के चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आज आ गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन द्वारा निर्धारित…
पूरी खबर पढ़ें →
गायकों ने भजनों के माध्यम से किया बाबा की महिमा का गुणगान - बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।