Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gadchiroli

गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है

15 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गडचिरोली का वाली कौन? सरकार के दावों की खुली पोल, पुल ढहे, माँ-बच्चे मर रहे, और सरकार जाँच-जाँच खेल रही है - गडचिरोली, महाराष्ट्र

गढ़चिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट

महाराष्ट्र का गडचिरौली… जिसे सरकार स्टील हब बनाने का सपना दिखाकर वाहवाही लूट रही है, उसी जिले में आज सरकार की नाकामी, भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता की इबारत लिखी जा रही है। करोड़ों के पुल कागज की तरह ढह रहे हैं, माताएं और नवजात दम तोड़ रहे हैं, और सरकार? सरकार सिर्फ एक ही काम कर रही है – *जाँच समिति बनाओ, मामला दबाओ!*

तीन साल में ही भरभरा कर गिरा करोड़ों का पुल, ये विकास है या लूट?

भ्रष्टाचार का स्मारक बना कोठी-कोरणार पुल: एटापल्ली तालुका का कोठी-कोरणार पुल, जिसका खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़े-बड़े दावों के साथ उद्घाटन किया था, महज तीन साल में ही धराशायी हो गया। सोचिए, जो पुल मूल बजट से दोगुनी लागत में बना हो, वो तीन साल भी न टिके तो इसमें कितना माल खाया गया होगा? यह विकास नहीं, जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट है।

शर्मनाक है अधिकारियों का बहाना: पुल गिरने के बाद अधीक्षक अभियंता ने कहा – “भारी बारिश से गिरा”। क्या मजाक है! अगर पुल बारिश से ही गिरने थे तो इंजीनियरों और करोड़ों के बजट की क्या जरूरत है? यह बयान सरकार के घटिया निर्माण को बचाने की नाकाम कोशिश है।

नाडेकल पुल से लेकर आज तक, सिर्फ लीपापोती:      यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोरची का नाडेकल पुल भी इसी तरह गिरा था। तब की अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे के कार्यकाल के कई कामों पर संगठनों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सरकार ने कार्रवाई के नाम पर फाइलों को धूल खाने के लिए छोड़ दिया। आखिर किसे बचाया जा रहा है?

स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर, माताएं और बच्चे मरने को मजबूर

दूसरी तरफ जिले का स्वास्थ्य महकमा खुद बीमार पड़ा है। गडचिरौली में माता और शिशु मृत्यु का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

आरोप है कि जिला शल्य चिकित्सक डॉ. वर्षा लहाड़े और स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ. शंभरकर हर मौत के बाद एक ही घिसा-पिटा नाटक करते हैं – औपचारिक स्पष्टीकरण दो और एक जाँच समिति बना दो। जमीन पर कोई डॉक्टर नहीं, कोई सुविधा नहीं, कोई ठोस कदम नहीं। क्या गरीब आदिवासी माँ-बच्चों की जान की कोई कीमत नहीं इस सरकार में?

8 महीने से पालकमंत्री लापता, अधिकारी बेलगाम

और इस सब पर सबसे बड़ा सवाल – जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले 8 महीनों से गडचिरौली में नहीं आए हैं। सह-पालकमंत्री आशीष जायसवाल भी गायब हैं। जब जिले का मुखिया ही जिले को भगवान भरोसे छोड़ देगा, तो अधिकारी मनमानी क्यों नहीं करेंगे?

गडचिरौली की जनता आज एक ही सवाल पूछ रही है सरकार से –
जब तक कोई बड़ा नेता नहीं मरेगा, तब तक क्या आप ऐसे ही पुलों को गिरने देंगे? ऐसे ही माताओं को मरने देंगे?
जाँच नहीं, अब जवाब चाहिए। और दोषियों पर FIR और बर्खास्तगी चाहिए

यह स्टील हब का सपना है या मौत के हब की हकीकत?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*
Satna15 Sep

बिरसिंहपुर ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नागवार गांव की पुलिया, पहली ही बारिश में हुई जमींदोज, बड़े हादसे का इंतजार*

*ब्यूरो रिपोर्ट: प्रवीण कुमार प्रजापति, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ स्थान: ग्राम पंचायत नागवार* बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)बिरसिंहपुर। विकास…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
Chandrapur15 Sep

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

महाराष्ट्र से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट* राज्य के स्कूली…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra15 Sep

हिंदी को केवल भावनाओं की नहीं, ज्ञान-विज्ञान और तकनीक की भाषा बनाना होगा: वरुण गुलाटी

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग एवं युवा…

पूरी खबर पढ़ें →
गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

गणेशोत्सव के दौरान बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथ फिर से चालू करने की तैयारी

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान सड़क पर यातायात की…

पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी
Nagpur15 Sep

महाराष्ट्र राज्य में यूसीसी( यूनीफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की तैयारी

नागपुर अधिवेशन में पेश होगा यूसीसी- यूनीफॉर्म सिविल कोड, , महाराष्ट राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!