Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gorakhpur

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन

15 Sep 2026, 04:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन - GORAKHPUR, उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बेलघाट, गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत विकासखंड बेलघाट ब्लॉक परिसर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों, समूह सखियों, पंचायत सहायिकाओं, प्राथमिक विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा विभिन्न परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के संबंध में प्रशिक्षण एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यूनिसेफ की टीम, बेलघाट थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव, उप निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी एवं महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी सुरक्षा संबंधी चुनौतियों, महिला अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता लेने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिलाओं को डायल 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सहायता), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा, छेड़छाड़ अथवा आपात स्थिति में महिलाएं बिना भय के संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर पंचायत सहायक ज्योति कसौधन, रागिनी, बीएलओ निर्मला मौर्य, आशा कार्यकत्री मुन्नी देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं से उनकी समस्याओं पर संवाद भी किया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक सुरक्षा और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Alwar15 Sep

अलवर प्रतापगढ़ ,प्रसूताओ का 108 गाड़ी में ही प्रसव, सी एच सी कीनाकामयाबी पर भड़के ग्रामीण

प्रतापगढ़ सीएचसी केवल ‘रेफरल सेंटर’ बनकर सिमटी, बीच रास्ते 108 एंबुलेंस में गूंजी दो नवजातों की किलकारी; बदहाल…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती – एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान !
Basti15 Sep

बस्ती – एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता की अगुवाई में हरैया में चला मिशन शक्ति अभियान !

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 15 सितंबर 2026 बस्ती। एसपी के आदेश पर आज एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी म0…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!
Basti15 Sep

बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!

बस्ती में खाकी का हंटर: हर्रैया पुलिस का बड़ा प्रहार, 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती – छावनी थाना अध्यक्ष पुलिस राणा देवेंद्र प्रताप सिंह को मिली बड़ी सफलता, हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश 2 शातिर गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी संरक्षण में
यूपीआई से 2,000रूपय तक भुगतान पर.कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती है
Nagpur15 Sep

यूपीआई से 2,000रूपय तक भुगतान पर.कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस ली जा सकती है

वित्त ममंत्रालय भारत सरकार ने यूपीआई भुगतान को लेकर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। भारत सरकार ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!