Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

अनधिकृत कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा:बिनेश कुमार

15 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अनधिकृत कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा:बिनेश कुमार - नूँह, हरियाणा

अनधिकृत कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा : बिनेश कुमार

12 एकड़ क्षेत्र में बने औद्योगिक शेड, निर्माणाधीन ढांचों, डीपीसी व चारदीवारी को किया ध्वस्त।

शब्बीर। तावडू

नूंह, 15 सितंबर। जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के राजस्व क्षेत्र के गांव बारोटा, कंवरसिका एवं रायसिका में अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में अवैध निर्माणों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में एक औद्योगिक शेड, 6 निर्माणाधीन ढांचों तथा 10 डीपीसी एवं चारदीवारियों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जिला नगर योजनाकार ने बताया कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान थाना रोजका मेव की पुलिस फोर्स की सहायता ली गई। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया गया मुक्त
Mahrajganj15 Sep

तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई फरेन्दा/महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
इंटर कॉलेजों के आसपास चला सघन वाहन चेकिंग – अभियान, 536 वाहन जांचे गये , 47 के चालान और 33 वाहन सीज
Mahrajganj15 Sep

इंटर कॉलेजों के आसपास चला सघन वाहन चेकिंग – अभियान, 536 वाहन जांचे गये , 47 के चालान और 33 वाहन सीज

इंटर कॉलेजों के आसपास चला सघन वाहन चेकिंग - अभियान, 536 वाहन जांचे गये , 47 के चालान…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!
Basti15 Sep

बस्ती में खाकी का बड़ा प्रहार: 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 गंभीर मुकदमे!

बस्ती में खाकी का हंटर: हर्रैया पुलिस का बड़ा प्रहार, 4.5 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!