Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मौत रामगढ़-मोहनिया पथ पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मची अफरा-तफरी

15 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मौत रामगढ़-मोहनिया पथ पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मची अफरा-तफरी - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

रामगढ़-मोहनिया पथ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा

रामगढ़/कैमूर। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रामगढ़-मोहनिया पथ पर पेट्रोल पंप से आगे मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज निवासी जयशंकर पाठक के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और इसमें ट्रैक्टर की भूमिका क्या रही, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग
Pashchim Champaran21 Sep

राम नगर में चार दिनों से जारी सब्जी विक्रेताओं का धरना समाप्त, सुनील कुमार के आश्वासन पर माना व्यापारी वर्ग

राम नगर से इस वक्त की बड़ी खबर! पिछले चार दिनों से अपनी रोजी-रोटी और अस्थाई दुकान की…

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
Sarangarh-Bilaigarh21 Sep

सरसींवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक लूट का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

चार बाइक, मोबाइल, गैस चूल्हा और कोल्ड्रिंक की पेटियां बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Azamgarh21 Sep

आजमगढ़चैन स्नैचिंग में सरायमीर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास से 9 सितंबर को एक महिला से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!