रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के आवास की खानातलाशी में 43.38 लाख रुपये नकद एवं करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जयपुर, 15 सितम्बर 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा दिनांक 14.09.2026 को कार्रवाई करते हुए श्री गोविन्द प्रसाद हाल सहायक अभियंता, पंचायत समिति भुसावर, जिला भरतपुर को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था उक्त ट्रैप कार्रवाई के क्रम में आरोपी के रिहायशी मकान की नियमानुसार खानातलाशी श्री ओमप्रकाश मीणा, उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी रेंज भरतपुर के सुपरविजन में श्री अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी भरतपुर द्वारा ली गई।
खानातलाशी के दौरान आरोपी के रिहायशी मकान से 43,38,500/- रुपये (तैंतालीस लाख अड़तीस हजार पांच सौ रुपये) नकद तथा करीब 20 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं इसके अतिरिक्त, खानातलाशी के दौरान कस्बा हिंडौन में स्थित दो दुकानों, मानसरोवर, जयपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक मकान तथा अन्य भू-संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए है खानातलाशी में प्राप्त नकदी, चांदी एवं संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों के संबंध में स्रोत, स्वामित्व एवं आय के ज्ञात स्रोतों से संबंध की जांच की जा रही है। प्राप्त खानातलाशी रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अग्रिम अनुसंधान एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन की नयी चुनी गई कार्यकारणी समेत अध्यक्ष एडवोकेट कानव को दिलाई गई पद की शपथ।…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…
पूरी खबर पढ़ें →
*‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की…
पूरी खबर पढ़ें →
*कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं* *आज जनदर्शन में कुल…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश हाईकोर्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।