Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

ऋषि पंचमी पर गांव-ढाणियों में सप्तऋषियों की पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत

16 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ऋषि पंचमी पर गांव-ढाणियों में सप्तऋषियों की पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत - JAIPUR, राजस्थान

ऋषि पंचमी पर गांव-ढाणियों में सप्तऋषियों की पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जल व्रत
जयपुर।
जयपुर जिले के धौला में भाद्रपद शुक्ल पंचमी, ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर क्षेत्र के *धौला, बहलोड, डेकला, चिलपली, केलाकाबास, ताला* सहित गांव-ढाणियों में सप्तऋषियों की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई।

ग्रामीण परिवेश में सुबह से ही महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सुबह जल्दी उठकर, स्नान कर घर-आंगन को गोबर से लीपकर चौक पूरकर सप्तऋषि बनाए। हल्दी, कुमकुम, चावल, फूल व बिल्व पत्र से पूजा कर ऋषि पंचमी की कथा सुनी।

बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को इस व्रत का महत्व बताया कि जाने-अनजाने हुए पापों से मुक्ति व परिवार में सुख-शांति के लिए यह व्रत किया जाता है। इस दौरान महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की कामना की।

मंदिरों व घरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चला।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya16 Sep

गया जी के गौरव का नया अध्याय -विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल–डॉ संतोष कुमार सुमन

प्रेस विज्ञप्ति *गया जी के गौरव का नया अध्याय : विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026की सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रेत शिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया l
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की गरिमा शर्मा और कांग्रेस की ममता धाकड़ ने भरा नामांकन
Chittorgarh16 Sep

बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की गरिमा शर्मा और कांग्रेस की ममता धाकड़ ने भरा नामांकन

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!