Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर… दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह

16 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Exclusive News: सियासत का नया केंद्र इंदौर… दिग्गजों के जमावड़े से अहिल्या नगरी पर देशभर की निगाह - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर / तेजकुमार जारवाल /
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश /
इंदौर / मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों इंदौर और उज्जैन बड़े सियासी केंद्र के तौर पर उभरते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे और उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का मालवा प्रवास भी इसी दौरान होने जा रहा है।

लगातार होने वाले इन बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक दौरों ने मालवा अंचल में सियासी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
इंदौर के रीजनल पार्क मैदान में 19 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में राहुल गांधी बड़ी संख्या में छात्रों के बीच संवाद करेंगे। शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के मुद्दे, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों को लेकर यह कार्यक्रम कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इंदौर दौरा राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन उनके स्वागत और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की तैयारियों में जुटा है।

17 सितंबर को मालवा आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 सितंबर 2026 को मालवा प्रांत के संक्षिप्त प्रवास पर उज्जैन पहुंचेंगे।

उनके दौरे में संगठनात्मक बैठकें, स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन और युवाओं के साथ संवाद प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे। भागवत 17 सितंबर की दोपहर इंदौर से उज्जैन पहुंचेंगे।

शाम को महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन 18 सितंबर को सुबह 11 बजे सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में देशभर से पहुंचे युवाओं, छात्रों और कामकाजी प्रोफेशनल्स से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम के बाद वे इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन मालवा से रवाना होंगे। इस साल मालवा का पहला प्रवास
वर्ष 2026 में संघ प्रमुख का मालवा प्रांत यानी इंदौर-उज्जैन संभाग में यह पहला संक्षिप्त प्रवास है।

इससे पहले जनवरी में उनका मध्यप्रदेश दौरा हुआ था, लेकिन वह मध्यभारत प्रांत के अंतर्गत भोपाल विभाग से संबंधित था। हालांकि, मालवा में संघ प्रमुख का एक और महत्वपूर्ण प्रवास पहले से प्रस्तावित है।

अक्टूबर-नवंबर के दौरान इंदौर में RSS की महत्वपूर्ण अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। इसमें डॉ.

मोहन भागवत समेत देशभर से करीब 450 वरिष्ठ संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार MP आएंगे नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी 17 सितंबर को पहली बार मध्यप्रदेश पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास होगा। उनका दौरा इंदौर के अलावा उज्जैन, नीमच और मंदसौर से भी जुड़ा रहेगा।

नितिन नबीन का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों से भी जुड़ा है। पार्टी संगठन की ओर से उनके स्वागत और कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

सुपर कॉरिडोर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
नितिन नबीन दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे। यहां सुपर कॉरिडोर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मालिकाना हक से जुड़े पट्टे और रजिस्ट्री अधिकार वितरित किए जाएंगे। इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब सवा घंटे रह सकते हैं।

इस दौरान वे कुछ लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से प्रमाण-पत्र वितरित करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

स्थानीय संगठन के साथ बैठक और भाजपा कार्यालय दीनदयाल भवन पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। उज्जैन में दीपोत्सव में शामिल होंगे भाजपा अध्यक्ष
नितिन नबीन के दौरे का एक प्रमुख कार्यक्रम उज्जैन में प्रस्तावित दीपोत्सव भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाकाल लोक और क्षिप्रा नदी के घाटों पर करीब 25 लाख दीप जलाने का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष इस दीपोत्सव में शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।

इसके साथ ही वे विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। उज्जैन में इसी दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

ऐसे में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की संभावना को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। नीमच-मंदसौर में भी कार्यक्रम संभव
इंदौर और उज्जैन के बाद नितिन नबीन के नीमच-मंदसौर जाने की भी संभावना है।

वे गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़े जाने से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके विस्तृत कार्यक्रम को लेकर अंतिम तस्वीर कार्यक्रम के स्तर पर स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन, सभी बच्चों को कॉपी
बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?
Basti16 Sep

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट…

पूरी खबर पढ़ें →
✍️ *ब्रेकिंग न्यूज: बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से हाहाकार, सुबह 6 बजे से लाइनों में भूखे-प्यासे बैठे उपभोक्ता, प्रशासन मौन
Satna16 Sep

✍️ *ब्रेकिंग न्यूज: बिरसिंहपुर में गैस किल्लत से हाहाकार, सुबह 6 बजे से लाइनों में भूखे-प्यासे बैठे उपभोक्ता, प्रशासन मौन

*बिरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट – प्रवीण कुमार प्रजापति बिरसिंहपुर* क्षेत्र की…

पूरी खबर पढ़ें →
संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठन मजबूती का मिला मार्गदर्शन
error: Content is protected !!