Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Neemuch

​सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गाँव में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर पर खुले और जर्जर तार लटक रह

17 Sep 2026, 09:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
​सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गाँव में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर पर खुले और जर्जर तार लटक रह - नीमच, मध्य प्रदेश

​@यशवंत सिंह दायमा प्रेस रिपोर्टर मनासा
सांकरिया खेड़ी। ग्राम पंचायत सांकरिया खेड़ी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गाँव में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर पर खुले और जर्जर तार लटक रहे हैं, जो आए दिन टूटकर नीचे गिर जाते हैं। इसके बावजूद विद्युत वितरण कंपनी के ज़िम्मेदार अधिकारी आँखें मूँदे बैठे हैं।

​स्पार्किंग और बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर खुले तारों में अक्सर तेज स्पार्किंग होती रहती है। तार टूटने से गाँव की बिजली घंटों गुल हो जाती है, जिससे रात के समय अंधेरे में रहना पड़ता है।

कृषि और घरेलू कार्य प्रभावित होने के साथ-साथ राहगीरों और मवेशियों पर भी हर वक्त करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। ​अधिकारियों की अनदेखी पर फूटा गुस्सा
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या के संबंध में कई बार स्थानीय बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

अब तक जर्जर तारों को बदलकर ए.बी. केबल (कवर्ड तार) लगाने का काम शुरू नहीं किया गया है।

​बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा प्रशासन? गाँव के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर के खुले तारों को दुरुस्त नहीं किया गया और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो क्षेत्र के ग्रामीण उग्र आंदोलन करने और विद्युत कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।
Singrauli17 Sep

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।

सिंगरौली: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धंसान प्रभावित विद्यालयों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर बैठक आयोजित
Dhanbad17 Sep

भू-धंसान प्रभावित विद्यालयों के सुरक्षित स्थानांतरण को लेकर बैठक आयोजित

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 16 सितंबर 2026 उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आज शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस दाऊजी मेले में 18 सितंबर को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, काका हाथरसी को समर्पित होगा विशेष काव्य पाठ
Hathras17 Sep

हाथरस दाऊजी मेले में 18 सितंबर को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, काका हाथरसी को समर्पित होगा विशेष काव्य पाठ

हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज में 18 सितंबर की रात ब्रजभाषा और साहित्य की काव्यधारा देखने को…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजली कॉटन मिल के निकट चलती स्कूटी पर बंदर ने बोला हमला, दंपत्ती व मासूम बालक हुआ घायल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुमारी ने नगर पालिका की लापरवाही पर जताया आक्रोश
error: Content is protected !!