Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

15 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरसे पांच गांव, ग्रामीणों में आक्रोश

17 Sep 2026, 11:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
15 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरसे पांच गांव, ग्रामीणों में आक्रोश - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

मलिया नदी से होने वाली पेयजल आपूर्ति ठप, हर घर जल योजना पर उठे सवाल; एसडीएम ने तत्काल सप्लाई बहाल कराने का दिया भरोसा

महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी ब्लॉक के महुली क्षेत्र में मलिया नदी से संचालित पेयजल आपूर्ति पिछले करीब 15 दिनों से ठप है। लगातार पानी की सप्लाई बंद रहने से महुली, पतरिहा, फुलवार, पोलवा और हिराचक गांवों के ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट गहरा गया है। पानी के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के दूसरे जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। लंबे समय से बनी समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले इन गांवों में जल निगम के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति होती थी। बाद में हर घर जल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना लागू होने के बाद से ही पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो सकी। कभी कुछ दिनों तक पानी आता है तो कभी लंबे समय तक सप्लाई बंद रहती है। वर्तमान में करीब 15 दिनों से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
ग्रामीण वीरेंद्र कनौजिया, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, संजय गुप्ता, विजेंद्र कनौजिया और राजकिशोर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक पानी की सप्लाई बहाल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
एसडीएम बोले—तत्काल चालू कराई जाएगी सप्लाई
मामले में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पानी की सप्लाई तत्काल चालू करा दी जाएगी। ग्रामीणों को पानी के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित व्यवस्था को दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की17 Sep

रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा अब श्री बंशीधर नगर में

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। लाइफ केयर…

पूरी खबर पढ़ें →
बाढ़ में डूबा बिहार, राहत के इंतजार में परिवार; जश्न से पहले पीड़ितों की चिंता जरूरी? पटना/बिहार। बिहार के कई इलाकों में बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। घरों में पानी
DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग
Bhopal17 Sep

DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग

*DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग*…

पूरी खबर पढ़ें →
मैलानी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान वसीम के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस समेत गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद
🚨 गाजीपुर से मांझी घाट तक NH-31 फोरलेन की मांग तेज, सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने नितिन गडकरी को भेजा पत्र बढ़ते यातायात, जाम और सड़क दुर्घटनाओं का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री से कार्र
सिंगरौली:  कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। विस्थापितों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराएं औद्योगिक कंपनियां –सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव ब
error: Content is protected !!