Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में डंपर के चपेट में आने से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लाडवा-शाहाबाद रोड किया जाम; ड्राइवर फरार

17 Sep 2026, 04:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र में डंपर के चपेट में आने से महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लाडवा-शाहाबाद रोड किया जाम; ड्राइवर फरार - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में लाडवा रोड पर डीग गांव चौक के पास गुरुवार सुबह डंपर की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गांव यारी निवासी रितू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितू सुबह करीब 11 बजे किसी काम से डीग बस स्टैंड के पास आई थी।

इसी दौरान वह डंपर की चपेट में आ गई। डंपर के नीचे कुचले जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार
हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों में हादसे को लेकर रोष फैल गया और उन्होंने लाडवा-शाहाबाद रोड पर जाम लगा दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*विधायक 18 सितंबर को डहीना में सुनेंगे जन शिकायतें* कोसली, 17 सितंबर। कोसली के विधायक अनिल यादव 18 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने डहीना के बीडीपीओ कार्यालय में जन श
*विधायक 18 सितंबर को डहीना में सुनेंगे जन शिकायतें* कोसली, 17 सितंबर। कोसली के विधायक अनिल यादव 18 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने डहीना के बीडीपीओ कार्यालय में जन श
हरियाणा के पूर्व मंत्री के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED का छापा…मचा हड़कंप, 248 करोड़ की हेराफेरी मामले में कार्रवाई
Kurukshetra17 Sep

हरियाणा के पूर्व मंत्री के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED का छापा…मचा हड़कंप, 248 करोड़ की हेराफेरी मामले में कार्रवाई

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गुरुग्राम में पूर्व राज्य मंत्री गोपाल कांडा के 3 ठिकानों पर ED…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम द्वारा अंतर्राज्जीय कृषक प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम हेतु किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Sant Kabir Nagar17 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि डीएम द्वारा अंतर्राज्जीय कृषक प्रशिक्षण/भ्रमण कार्यक्रम हेतु किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संतकबीर नगर/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कृषि विभाग द्वारा किसानों कों सब मिशन आन एक्सटेंशन योजना अंतर्गत सात दिवसीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!