लोधी समाज ने झूठे मुकदमों के खिलाफ एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


टीकमगढ़ में लोधी समाज ने कथित झूठे मामलों के खिलाफ आवाज उठाई है। समाज के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजन एवं महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। कलेक्टर के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया।
लोधी समाज का आरोप है कि उनके सदस्यों पर लगातार झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
ज्ञापन में 13 सितंबर को बम्हौरी थाना, दिगौड़ा क्षेत्र में शराब दुकान पर तोड़फोड़ की घटना का उल्लेख किया गया है।
समाज के अनुसार, शराब दुकान से कथित रूप से अवैध और एक्सपायर डेट की शराब बेची जा रही थी, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही थी।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की वजह से परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
महेंद्र सिंह राजपूत ने मांग की कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।
समाजजनों की मांग है कि जांच में निर्दोष पाए जाने वाले व्यक्तियों के नाम प्रकरण से हटाए जाएं और वास्तविक तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाए।
समाज का दावा है कि प्रशासन को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं, जो इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

यातायात नियमों को लेकर सख्त हुई नूंह पुलिस, 05 महीने में बिना नंबर प्लेट के 12940 चालान, 405…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / इंदौर मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश के देवरीकलां…
पूरी खबर पढ़ें →
**NIA ने संविदा चालक आदेश चौधरी को किया गिरफ्तार — इससे पहले 7 सितंबर को बैंक अधिकारी अमित…
पूरी खबर पढ़ें →
*DCB बैंक की गुंडागर्दी! कर्ज वसूली के दबाव में बुजुर्ग ने पिया जहर, जिंदगी और मौत से जंग*…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: कलेक्टर ने औद्योगिक कंपनियों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। विस्थापितों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: तीन परिवार प्रभावित, शासन की राहत राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू।भारी बारिश से वार्ड 39 में तीन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।