Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

भाजपा किसान विरोधी और भाईचारा बिगड़ने वाली पार्टी है सुनैना चौटाला

17 Sep 2026, 07:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा किसान विरोधी और भाईचारा बिगड़ने वाली पार्टी है सुनैना चौटाला - नूँह, हरियाणा

भाजपा किसान विरोधी और भाईचारा बिगाड़ने वाली पार्टी है : सुनैना चौटाला

तावडू। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश महिला अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी, जन विरोधी और भाईचारा बिगाड़ने वाली पार्टी है। यह दोगली पार्टी है जो बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर काम करती है और नफरत भरे भाषण देती है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में हरियाणा में अपराध चरम पर है।
सुनैना चौटाला गुरुवार 17 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे नूंह में 27 सितंबर को प्रस्तावित सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने के लिए तावडू पहुंची थीं। तावडू के सैनीपुरा वार्ड नंबर 1 में मोहम्मदपुर अहीर रोड स्थित कार्यालय पर इनेलो नेता चौधरी राज सिंह सहरावत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ इनेलो जिला प्रधान नूंह चौधरी ताहिर हुसैन, सोहना ब्लॉक प्रधान रोहतास खटाना और चरण सिंह डागर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर लोगों को लड़ाया और उसके खजाने में भी लूट मचाई। उन्होंने कहा कि इनेलो ही चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलकर किसानों को सर्वोपरि रखते हुए उनके हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। चौधरी देवीलाल को हमेशा मेवात के लोगों से सम्मान मिला है, इसी कड़ी में इस बार सम्मान दिवस रैली का आयोजन मेवात की धरती नूंह से किया जा रहा है, जो ऐतिहासिक होगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि 27 सितंबर को नूंह अनाज मंडी में होने वाली सम्मान दिवस रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने नेताओं के विचार सुनें।
बताया गया कि निमंत्रण कार्यक्रम के तहत उनका तावडू के अलावा धांधूका, बैंसी,रेवासन और छापडा गांव में भी कार्यक्रम हुआ। इनेलो नेता राज सिंह सहरावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने सुनैना चौटाला का जोरदार स्वागत किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर
Nuh17 Sep

मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर

मेवात का इकलौता वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने की कगार पर : मास्टर अजहर तावडू। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज…

पूरी खबर पढ़ें →

सागर में गूंजा किसान कल्याण का संकल्प, बलराम कृषि महोत्सव में आधुनिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान
Sagar17 Sep

सागर में गूंजा किसान कल्याण का संकल्प, बलराम कृषि महोत्सव में आधुनिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान

सागर में गूंजा किसान कल्याण का संकल्प, बलराम कृषि महोत्सव में आधुनिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान*…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र में करंट के झटके ने छीन ली युवक की जिंदगी, कपड़े प्रेस करते समय हुआ हादसा… दो साल पहले हुई थी शादी
Kurukshetra17 Sep

कुरुक्षेत्र में करंट के झटके ने छीन ली युवक की जिंदगी, कपड़े प्रेस करते समय हुआ हादसा… दो साल पहले हुई थी शादी

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में घर पर कपड़े प्रेस करते समय करंट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!