25 से 27 सितम्बर तक रोशनाबाद में होगी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 17, 2026
हरिद्वार। मुख्यमंत्री खेल महाकुम्भ 2026 के तहत होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2026 तक योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी (हरिद्वार) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे। जिसके तहत विधानसभा स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के मध्य एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा-झपट, पिट्टू एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकशी, गोली (कंचा), बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा
*25 सितम्बर को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं।
*26 सितम्बर 2026: ज्वालापुर, हरिद्वार शहरी, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, कालियर, धर्मपुर, डोईवाला एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं।
*27 सितम्बर 2026: शेष निर्धारित प्रतियोगिताओं का आयोजन।
*प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-19 (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा मलखम्ब प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जाएंगी।
नोट:- सभी चयनित प्रतिभागी निर्धारित तिथि पर प्रातः 08:30 बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 17, 2026 ऋषिकेश। विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
खेलो मेवात अभियान के तहत 32 ग्राम पंचायतों को वितरित की गई खेल सामग्री। युवाओं को खेलों से…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र रेणुकूट के रवि सिंह का CBSE नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन । सोनभद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
लोटस इंटरनेशनल स्कूल बंगरेड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रचा कीर्तिमान बंगरेड। लोटस इंटरनेशनल…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat September 15, 2026 हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के एक…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत श्यामपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।