गणेश प्रतिमा स्थापित कर लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत; 6 गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में कुल नौ लोग सवार थे।
सभी युवक गणेश प्रतिमा स्थापित करने और रात भर पंडाल में शामिल होने के बाद फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे। जगदीशपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते पेड़ से जा भिड़ी।
हादसा इतना भीषण था कि सत्यम मोदनवाल (20) और निखिल गुप्ता (17) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19) ने फूलपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
छह युवक गंभीर रूप से घायल
हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उन्नाव : 17 सितंबर को जावेद अहमद खान पुत्र जमील अहमद खान अपनी फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी करके…
पूरी खबर पढ़ें →
टीम की आहट मिलते ही मची खलबली, कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर खननकर्ता हुए भूमिगत; वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज…
पूरी खबर पढ़ें →
टीम की आहट मिलते ही मची खलबली, कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर खननकर्ता हुए भूमिगत; वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में शाम 7:55 बजे की घटना से मचा हड़कंप — बेटी के शोर पर बाहर…
पूरी खबर पढ़ें →
झांसी समथर नगर में गणपति उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणपति पंडालों में…
पूरी खबर पढ़ें →
झांसी समथर नगर में गणपति उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणपति पंडालों में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।