Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Patan

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में गूंजा हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय, पाटन का नाम!

18 Sep 2026, 01:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में गूंजा हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय, पाटन का नाम! - PATAN, गुजरात

हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय, पाटन के पूर्व विद्यार्थी एवं चिल्ड्रन्स रिसर्च यूनिवर्सिटी, गांधीनगर के अध्यापक तथा पाटन जिले के मोरपा गांव के मूल निवासी डॉ. शैलेष विठ्ठलभाई ब्रह्मभट्ट ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी, उत्तर प्रदेश में “भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा” विषय पर व्याख्यान दिया।
अपने व्याख्यान में डॉ. ब्रह्मभट्ट ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति के माध्यम से विकसित भारत @2047 के निर्माण में आज की युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने भारतीय जीवन-दर्शन एवं नवाचार को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि एआई के युग में अनुसंधान, चिंतन और व्यक्तित्व निर्माण की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को ध्यान में रखते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्मिक शिक्षा को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।

डॉ. ब्रह्मभट्ट ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी के विचारों से प्रेरित होकर इस महान शिक्षण संस्था की स्थापना हुई थी। हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय, पाटन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय—दोनों का भारत के शैक्षणिक इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान है।

इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने गुजरात में हो रहे विकास कार्यों की भरपूर प्रशंसा की तथा गुजरात की प्रगति की सराहना की|

डॉ. शैलेष ब्रह्मभट्ट के इस व्याख्यान से पाटन जिले और हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा;आरोपी भाई बहन सहित 05 गिरफ्तार
Dehradun18 Sep

एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा;आरोपी भाई बहन सहित 05 गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande Bharat September 17, 2026 ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के सुरक्षा विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनवानी बाजार में सरविका इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एंड टेक्नोलॉजी का भव्य उद्घाटन
Ballia18 Sep

सोनवानी बाजार में सरविका इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एंड टेक्नोलॉजी का भव्य उद्घाटन

सोनवानी बाजार में शुरू हुआ सरविका इंस्टीट्यूट, विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ विभिन्न शॉर्ट टर्म कोर्स की…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मध्यान्ह भोजन के वितरण में गंभीर अनियमितताएं
Tikamgarh18 Sep

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मध्यान्ह भोजन के वितरण में गंभीर अनियमितताएं

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा जनपद पंचायत के ग्राम पाली से मध्यान्ह भोजन की अनियमितताओं की…

पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित  निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026
Kachchh17 Sep

हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित  निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026

हिंदू युवा संगठन भारत आयोजित निःशुल्क विधर्मी मुक्त हिंदू नवरात्रि 2026 मांडवी • अंजार • भुज • गांधीधाम…

पूरी खबर पढ़ें →
मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर
Nuh17 Sep

मेवात का इकलौता वकफ इंजीनियर कॉलेज बंद होने के कंगार पर: मास्टर अजहर

मेवात का इकलौता वक्फ इंजीनियरिंग कॉलेज बंद होने की कगार पर : मास्टर अजहर तावडू। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!