Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

बंदर के कूदते ही गिरी सीढ़ी की दीवार, आठ वर्षीय बच्चे की मौत

18 Sep 2026, 02:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बंदर के कूदते ही गिरी सीढ़ी की दीवार, आठ वर्षीय बच्चे की मौत - BASTI, उत्तर प्रदेश

जमीन पर खेल रहा था मासूम, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के ओझागंज गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ओझागंज निवासी विवेक गौड़ का आठ वर्षीय पुत्र आरएन गौड़ घर के पास जमीन पर खेल रहा था। इसी दौरान एक बंदर सीढ़ी की दीवार पर कूद गया।

बंदर के कूदते ही सीढ़ी की दीवार भरभराकर बच्चे के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से आरएन गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कैली, बस्ती लेकर रवाना हुए। परिजनों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही आरएन की मौत हो चुकी थी।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने रात करीब आठ बजे उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

आरएन गौड़ सरस्वती ज्ञान मंदिर, बिहरा, बस्ती में कक्षा एक का छात्र हैं

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर एक ही खिड़की होने से टिकट मिलने में यात्रियों को झेलनी पड़ रहीबड़ी परेशानी
Bahraich18 Sep

रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर एक ही खिड़की होने से टिकट मिलने में यात्रियों को झेलनी पड़ रहीबड़ी परेशानी

*नौचंदी जुमेरात पर नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़* *टिकट के लिए मची अफरातफरी* *दूसरी…

पूरी खबर पढ़ें →
पचपेड़ी के रहने वाले एक युवक की चंद्रपुर के पास नदी में मिली लाश; घटना की जांच में पुलिस जुटी पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के तीन युवकों के बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंडरिया म
पैकोलिया डाकघर में महिला ने एसडीआई पर लगाए गंभीर आरोपअभद्रता और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा
.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत
Bareilly18 Sep

.बस्ती/यूपी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत

परिवार का इकलौता कमाने वाला था पंकज, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बस्ती। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!