Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

कलेक्टर ने किया मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

18 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर ने किया मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों एवं ऑपरेशन थियेटर को 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए, साथ ही एएनसी विंग में मिली लापरवाही पर स्टाफ नर्स एवं गायनेकोलॉजिस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती पाल ने दवाई स्टॉक की जानकारी लेते हुए संबंधित पंजी का अवलोकन किया।

उन्होंने अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने उपस्थित स्टाफ एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक दवाइयों की समुचित उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया सहित स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिविल अस्पताल में उपस्थित माताओं एवं मरीजों से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिल रही उपचार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi18 Sep

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जीपीएम जिले में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेला लगेगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में 01 सितंबर से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की घंटे -घंटे होगी निगरानी -जिलाधिकारी
Gaya18 Sep

पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की घंटे -घंटे होगी निगरानी -जिलाधिकारी

*पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की घंटे-घंटे होगी निगरानी : जिलाधिकारी* *11 अक्टूबर तक मेला क्षेत्र की…

पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम रोजगार सेवक संगठन कानपुर देहात के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने जिलाधिकारी शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष रखी अपनी मांगें
Kanpur Dehat18 Sep

ग्राम रोजगार सेवक संगठन कानपुर देहात के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने जिलाधिकारी शिष्टाचार भेंट कर उनके समक्ष रखी अपनी मांगें

कानपुर देहात: ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, कानपुर देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!